Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
Final Ad
Screenshot_20251019_113536_OneDrive
screenshot_20260125_230217_gallery4476655999519321620.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

पश्चिम प्रदेश निर्माण मोर्चा का वार्षिक अधिवेशन संपन्न

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद पश्चिम प्रदेश निर्माण मोर्चा का वार्षिक अधिवेशन रविवार को गाजियाबाद में सरस्वती कॉलेज ऑफ एजुकेशन में संपन्न हुआ। इसकी अध्यक्षता सुभाषवादी समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने की।

इस दौरान मोर्चा के संरक्षक ओ पी एस मलिक पूर्व डीजीपी ने बोलते हुए कहा की मानक के अनुसार 3 करोड़ की आबादी से अधिक जनसंख्या वाले राज्य का विभाजन हो जाना चाहिए। उन्होंने युवाओं को आंदोलन से जोड़ने पर भी जोर दिया। उन्होंने गाजियाबाद तथा नोएडा की तरह अन्य जिलों के संगठनों को मजबूत कर आंदोलन को तेज करने पर बल दिया।

इसी दौरान उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री हरीश चंद भाटी ने कहा की पश्चिम प्रदेश निर्माण के लिए आंदोलन को इस प्रकार से लड़ना चाहिए जिस प्रकार से देश की आजादी के लिए आंदोलन किया गया था। उन्होंने कहा पश्चिम प्रदेश बनवाने की मांग आसान नहीं है लेकिन असंभव भी नहीं है। मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष सत्यपाल सिंह यादव ने कहा की प्रदेश बनवाने की मांग के लिए 25 नवंबर से सहारनपुर से यात्रा जिलेवार शुरू की जाएगी।
इस अधिवेशन में पश्चिम प्रदेश निर्माण मोर्चा के 27 जिलों के जिला अध्यक्षो सहित सभी कमेटियो को बुलाया गया। कई राजनीतिक पार्टियों के पदाधिकारीयो ने आकर मोर्चे की मांग का समर्थन किया। जिसमे राष्ट्रीय लोकदल से अमरजीत बिड्डी, मिहिर सेना से अनिल कुमार सिंह, प्राइवेट चिकित्सक संगठन से एस. के. शर्मा, किसान यूनियन से मास्टरजी मनोज, राष्ट्रीय व्यापार मंडल से अशोक भारती, पूर्व सैनिक संगठन महिला अधिकारी मेजर निशा, मेजर सुदर्शन सिंह, मेजर राणा, राष्ट्रीय जाट एकता मंच से वीरपाल जाट, शोराण खाप चौधरी परमेन्द्र आर्या, यादव महासभा जिला अध्यक्ष के. के. यादव, बार एसोसिएशन गाजियाबाद के अध्यक्ष राकेश त्यागी कैली, अजगर महासभा के अध्यक्ष राधा चरण भाटी, देवेंद्र खटाना सह संयोजक, देवेंद्र यादव सह संयोजक, उदय वीर सह संयोजक, राष्ट्रीय रजक महासभा, भारत से राजू दिवाकर, अधिवक्ता सरोज बाला, वंदना चौधरी उपाध्यक्ष उपस्थित रहें।
इस दौरान मोर्चा के सभी जिलों के जिला अध्यक्ष एवं प्रतिनिधियों जिसमे मेरठ, सहारनपुर, बुलंदशहर, हापुड़, गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर, एटा, मथुरा, फिरोजाबाद, बिजनोर, बरेली, रामपुर, मुरादाबाद, अमरोहा, सम्भल, शामली, बागपत, पीलीभीत, हाथरस, आगरा आदि से सभी लोगो ने हिस्सा लिया। दूर दराज से आए अनेक वक्ताओं ने उपस्थित लोगों को अपने विचारों से अवगत कराया।


अधिवेशन के दौरान सर्वसहमति से निम्नलिखित प्रस्ताव पास किये गए :-

  1. 25 नवंबर से प्रदेश निर्माण के लिए यात्रा शाकुंभरी देवी मंदिर से (सहारनपुर) से शुरु की जाएगी।
  2. 21 सदस्यो की जो जिला कमेटी है वो यात्रा की तैयारी करें। प्रवक्ता एवं कोषाध्यक्ष नियुक्त किये जायेंगे।
  3. निर्माण यात्रा कमेटी द्वारा सांसदों को ज्ञापन दिए जाएं।
  4. संयुक्त मोर्चा के सहयोगी संगठनों का सहयोग जिले वार लिया जाएगा।
  5. केंद्रीय समिति, जिला कमेटी व सहयोगी संगठनों का स्वागत।

इस कार्यक्रम को जिला अध्यक्ष राजेंद्र पाराशर एवं उनकी टीम जगदीश प्रसाद शर्मा संजय नगर, गौरव यादव एडवोकेट, राजेंद्र चौधरी सदरपुर, हरीश कश्यप, सोनू खान, भारत यादव सनी ने सुचारू रूप से सम्पन्न किया।