Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
Final Ad
Screenshot_20251019_113536_OneDrive
screenshot_20260125_230217_gallery4476655999519321620.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

राज्यसभा सांसद डॉ. अनिल अग्रवाल को जन्मदिन की बधाई देने आवास पर पहुंचे शुभचिंतक

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद किसी भी व्यक्ति का जन्मदिन उस व्यक्ति के लिए सबसे खास दिन होता है और उस खास दिन जब उसके हजारों समर्थक और शुभचिंतक मिलकर लंबी उम्र की कामना करते है तो ऐसा खास मौका विशेष बन जाता है। 31अक्टूबर को राज्यसभा सांसद डॉ. अनिल अग्रवाल के जन्मदिन पर तमाम शुभचिंतकों ने उनके कवि नगर स्थित आवास पर पहुंच कर जन्मदिन की बधाई दी।

हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं, शुभचिंतकों और समर्थकों ने अपने चहेते राज्यसभा सांसद को पुष्प गुच्छ भेंट कर प्रतीक चिन्ह देकर केक खिलाकर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। डॉ. अनिल अग्रवाल के जन्मदिन को उनके समर्थकों ने एक त्योहार की तरह मनाकर उनको नायाब उपहार दिया है। सबसे बड़ी बात यह रही कि जन्मदिन की बधाई देने वालों में समाज के विभिन्न वर्गों एवं समुदायों, व्यापारी वर्ग, सभी राजनैतिक दलों के नेताओं, शासन, प्रशासन, युवा, शिक्षक, उद्योगपति, विभिन्न सामाजिक संस्थान, प्रबुद्ध वर्ग, खेल कूद से जुड़े प्रशासनिक एवं खिलाड़ियों और देश की आधी आबादी ने भी राज्यसभा सांसद को बढ़ चढ़ कर जन्मदिन की बधाई दी।

इस अवसर पर शुभकामनाओं और बधाई के सैलाब से गदगद डॉ. अनिल अग्रवाल ने सभी आगन्तुकों का स्वागत कर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप सभी के प्यार ने मेरे जन्मदिन को यादगार बना दिया है। जिसके लिए मैं सदैव आप सभी का ऋणी रहूंगा।