Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
Final Ad
Screenshot_20251019_113536_OneDrive
screenshot_20260125_230217_gallery4476655999519321620.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

भाजपा महिला सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का किया धन्यवाद

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

नारी हमारे लिए नारी नहीं नारायणी है – दुष्यंत गौतम

यूपी – गाजियाबाद 29 अक्टूबर को वसुंधरा स्थित वंदना फार्म हाऊस में नारी शक्ति वंदन अधिनियम लागू करने पर पीएम मोदी का धन्यवाद करने के भाजपा शीर्ष नेतृत्व के आह्वान और महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा के नेतृत्व में नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिला सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में साहिबाबाद विधानसभा की हजारो महिलाएं मौजूद रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ महापुरुषों की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम एवं मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश सरकार में स्वतंत्र राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप, महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा के कर कमलों द्वारा की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व महापौर आशा शर्मा ने की।

मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यन्त गौतम ने पीएम मोदी का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए बताया पीएम मोदी के नारी शक्ति वंदन विधेयक को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंजूरी दे दी है जिससे यह कानून में बदल गया है। विपक्ष जिन्होंने जब मौका था कुछ नहीं किया। वो अब फिर गुमराह की राजनीति से सत्ता पाने के लिए अपनी विसात बिछाना चाहते हैं मगर जनता उन्हें फिर एक बार आईना दिखाएगी। पीएम मोदी द्वारा देश की नारी को सम्मान देना सर्वोपरि एजेंडा रहा है। मोदी सरकार के लिए नारी, नारी नहीं नारायणी है। पीएम मोदी ने इस नारी वंदन शक्ति अधिनियम द्वारा जो कहा वो कर दिखाया, महिला के सम्मान को एतिहासिक बनाया है। मोदी सरकार आतंक मुक्त सरकार है देश की कल्याणकारी सरकार है।

राज्य मंत्री नरेन्द्र कश्यप ने अधिनियम की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा हम सभी को पीएम मोदी पर गर्व है कि आपके द्वारा भारत में ही नहीं पूरे विश्व में नारी शक्ति का सम्मान बढ़ाकर एतिहासिक कार्य किया है। राज्य सभा सांसद अनिल अग्रवाल ने पीएम मोदी का आभार व्यक्त करते हुए सभी मातृशक्ति का अभिवादन किया। कार्यक्रम के दौरान सभी वक्ताओं ने पीएम मोदी का धन्यवाद ज्ञापित किया।


इस अवसर पर साहिबाबाद विधानसभा की सभी प्रभावशाली शिक्षिकाएं, डाॅक्टर, जनप्रतिनिधि, समाज सेविकाओं ने मिलकर पीएम मोदी का धन्यवाद किया। साहिबाबाद विधान सभा संयोजिका अंजना त्यागी ने कार्यक्रम को संचालित किया।

कार्यक्रम में महानगर संयोजक रनिता सिंह, महानगर महामंत्री पप्पू पहलवान, गोपाल अग्रवाल, सुशील गौतम, रीना भाटी, उदिता त्यागी, मीडिया विभाग संयोजक प्रदीप चौधरी, भक्ति सिंह, डाॅ0 ऋचा भदौरिया, अनिता शर्मा, लवली कौर, शिल्पा चौधरी, नीलम भरद्वाज उपस्थित रहे।