अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने किया होली मिलन समारोह

यूपी – गाजियाबाद के कवि नगर स्थित लायंस भवन में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल जिला एवं महानगर इकाई द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से भारतीय संस्कृति की छटा बिखेरी।
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया जिसमें राधा कृष्ण की रासलीलाओं के संग फूलों की होली खेली गई एवं राजस्थानी हरियाणवी लोक नृत्य एवं हास्य अठखेलियां की प्रस्तुति की गई। इस मौके पर जिला अध्यक्ष संदीप बंसल और उनकी टीम द्वारा आए हुए अतिथियों को पटका पहनाकर तथा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रमुख लोगों ने जाम भाग लिया वहीं गाजियाबाद शहर से विधायक अतुल गर्ग, पार्षद मनोज गोयल, राजेंद्र तेतोरिया, महानगर अध्यक्ष संजय बिंदल, दीपक गर्ग, अनिल गर्ग, प्रेमप्रकाश चीनी, रुपेश गर्ग, तरुण शर्मा, अमन सिसोदिया, हेमंत सिंघल, नितिन श्रीवास्तव, राहुल गर्ग, राजेंद्र कुमार, महेंद्र कुमार, राकेश अग्रवाल, लवलेश गर्ग, मनीष जैन, सुशील बत्रा, अजय गर्ग, विनोद अग्रवाल, संजय गुप्ता, मनीष भूषण, नानक गोस्वामी, कैलाश सिसोदिया, महेश अग्रवाल, मुकेश सिंघल, सुरेंद्र गुप्ता, प्रवीण गुप्ता अरुण मितल, सुशांत गुप्ता, एडवोकेट सुशील कुमार, श्रीपाल यादव, मुकेश प्रजापति, वेद प्रकाश गौतम, अश्वनी शर्मा, राजीव राजपूत, विकास शर्मा, हरीश वर्मा, राकेश सिंघल, परमेश्वर यादव, श्रीनिवास बंसल, जयवीर सिंह, रोहताश सिंह कश्यप, कपिल त्यागी, आलोक पाल ठाकुर, नरेश कुमार, योगेश शर्मा, जीतू गौतम, विकास गोयल, जितेंद्र गोयल, ललित प्रधान, विकास पंडित, राजीव सोनी सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।