Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
PlayPause
previous arrow
next arrow

धार्मिक यात्रा पर निकली सीमा भार्गव विश्व ब्रह्मऋषि ब्राह्मण महासभा ने किया स्वागत

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद विश्व ब्रह्मऋषि ब्राह्मण महासभा की महिला शक्ति प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष सीमा भार्गव धर्म संस्कृति की अलख जगाने धार्मिक यात्रा पर निकली हैं। धर्म यात्रा पर निकलने से पहले महासभा द्वारा उनका स्वागत किया गया।

सीमा भार्गव ने बताया कि भारत अपनी संस्कृति और सभ्यता के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध है। यहां सभी धर्मों के लोगों को एक समान अधिकार मिला है। इसका प्रमाण त्योहारों पर देखने को मिलता है। जब सभी धर्मों के लोग एक जुट होकर त्यौहार मनाते हैं और एक दूसरे को बधाई देते हैं। इसके लिए दुनिया भारत को शांतिदूत कहकर पुकारती है। अगर आप भी भारत की संस्कृति और सभ्यता से परिचित होना चाहते हैं तो भारत में बने सभी देवालओ के दर्शन करना ही भारत के संस्कृति व संस्कृति की सभ्यता को जीवित रखना ही प्राथमिकता है मैं अपने आपको सौभाग्यशाली समझती हूं कि विश्व ब्रह्मऋषि ब्राह्मण महासभा के तत्वाधान में आज मेरा धर्म यात्रा के दौरान गाजियाबाद में भव्य अभिनंदन किया गया।

विश्व ब्रह्मऋषि ब्राह्मण महासभा के संस्थापक अध्यक्ष ब्रह्मऋषि विभूति बीके शर्मा हनुमान ने बताया कि वैसे तो सीमा भार्गव बहुत ही धार्मिक प्रवृत्ति की है जीवन में अनेकों बार कई देवालओ के दर्शन करती रहती है और बिहारी जी की कृपा पात्र हैं।

इस अवसर पर राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी विजय कौशिक वरिष्ठ उपाध्यक्ष ऋषिपाल शर्मा वरिष्ठ उपाध्यक्ष देवाशीष ओझा उपाध्यक्ष विनीत कुमार शर्मा संस्थापक उपाध्यक्ष आरसी शर्मा सचिन भारती कार्यालय मंत्री डॉ एके जैन बिल्लू कुमार एसके मलिक प्रवीण कुमार मिलन मंडल एसपी गुप्ता दिलीप कुमार सुजीत कुमार सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे।