Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
Final Ad
Screenshot_20251019_113536_OneDrive
screenshot_20260125_230217_gallery4476655999519321620.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

जिला कांग्रेस कार्यालय पर कांग्रेसियों ने मनाई गांधी जयंती

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद 2 अक्टूबर को देश की दो महान शख्सियत स्वतंत्रता संग्राम के अग्रदूत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती के अवसर पर एवं देश में जय जवान जय किसान का नारा देने वाले पूर्व प्रधानमंत्री ईमानदारी और सादगी के प्रतीक स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री जी के जन्मदिवस के अवसर पर पूर्व सांसद स्वतंत्रता सेनानी आशीष जी तीनों महान विभूतियों के जन्म दिवस के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय गाजियाबाद पर जिला अध्यक्ष बिजेंद्र यादव के नेतृत्व में पुष्पांजलि अर्पित की गई।

इस अवसर पर बोलते हुए गोष्ठी में जिला अध्यक्ष बिजेंद्र यादव ने कहा महात्मा गांधी आज भी न केवल भारतवर्ष में बल्कि सारी दुनिया में प्रासंगिक हैं महात्मा गांधी के विचार का अनुसरण करके आज पूरी दुनिया में अहिंसा परमो धर्म में विश्वास करता है। स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री जी ने देश में भुखमरी के दौर में जय जवान जय किसान का नारा दिया और यह बताया सादगी और ईमानदारी के साथ भी देश का सर्वांगीण विकास किया जा सकता है देश शास्त्री जी को भी कभी नहीं भूल सकता।

पूर्व विधायक हरेंद्र अग्रवाल ने कहा देश महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जी और तमाम स्वतंत्रता सेनानियों का रिड़ी  रहेगा। पूर्व मंत्री सतीश शर्मा ने कहा महात्मा गांधी जी ने अहिंसा के दम पर भारतवर्ष को आजाद करने की पटकथा लिखी। शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष जेके गोड़ ने कहा लाल बहादुर शास्त्री और महात्मा गांधी जी को देश कभी नहीं भूल सकता सकता। सभी कांग्रेस जनों ने लोहिया नगर स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर भी जाकर उन्हें नमन किया एवं पुष्पांजलि की एवं माला अर्पण किया। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता जिला उपाध्यक्ष संगठन प्रभारी पीसीसी सदस्य अमोल वशिष्ठ पीसीसी सदस्य सुरेंद्र शर्मा पीसीसी सदस्य वीर सिंह जाटव पीसीसी सदस्य वीके अग्निहोत्री पीसीसी सदस्य जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद हनीफ चीनी महासचिव ओंकार सिंह महासचिव राम प्रकाश कश्यप कांग्रेस नेता आशिक सैफी जिला सचिव राजेंद्र शर्मा जिला उपाध्यक्ष राजकुमार गहरा जय किशन दलित कांग्रेस के जिला अध्यक्ष पंकज तेंजानिए जिला महासचिव चौधरी दलित कांग्रेस के शहर अध्यक्ष आशीष प्रेमी सोशल मीडिया के ताज राणा कृपा शंकर सिंह जिला सचिव शंकर ठाकुर उमेश गुप्ता आरती गुप्ता रामबाबू सुरेंद्र बबलू सत्य प्रकाश जमालुद्दीन अफाक सुभाष शर्मा सुनीता उपाध्याय नित्यानंद यादव सलीम मुन्ना बाबू लोन रविंद्र जीनवाल सूर्यकांत महासचिव एससी एसटी कमल मकवाना सहित सैकड़ो पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सम्मिलित हुए।