Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
Screenshot_20251019_113536_OneDrive
screenshot_20260125_230217_gallery4476655999519321620.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

दक्षलक्षण पर्व पर एसएसडी जैन पब्लिक स्कूल द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद दक्षलक्षण के पावन पर्व पर एसएसडी जैन पब्लिक स्कूल की अध्यापिकाओं द्वारा धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉक्टर तनु जैन आई ए एस, वात्सल्य आई ए एस, ए०के०जैन असिस्टेंट कमिश्नर जीएसटी द्वारा दीप प्रज्जवलित करके किया गया। कार्यक्रम का आयोजन श्री 108 अनुकरण सागर महाराज एवं स्वयंभू सागर महाराज के सानिध्य में संपन्न किया गया।


कार्यक्रम का शुभारंभ विधि अनुसार मंगलाचरण से हुआ। तत्पश्चात विद्यालय की प्रधानाचार्या लता चन्द्रा ने उपस्थित सभा जनों एवं दर्शकों का स्वागत बहुत गर्म जोशी के साथ किया। स्कूल के मंत्री अजय जैन ने कहा कि हमें अपने दिन की शुरुआत जय जिनेंद्र से करनी चाहिए जिससे हमारे बच्चों में यह संस्कार पड़े। साथ ही उन्हें फूल ना तोड़ने व प्रकृति को नुकसान न पहुंचाने, संयम से रहने एवं पानी की सार्थकता को बताते हुए कहा पानी से खेल कर जीव हिंसा ना करने का संस्कार बच्चों में प्रारंभ से ही डालने चाहिए।

अध्यापिकाओं द्वारा धार्मिक कव्वाली का सुंदर प्रस्तुतीकरण किया गया। जिसमें दसलक्षण की महिमा को लयबद्धता के साथ खूबसूरती  से प्रस्तुत किया गया। विद्यालय की अध्यापिका प्रीति सक्सेना द्वारा एक नृत्य प्रस्तुत किया गया जिसके बोल थे ‘ओम नमः जिनाय’। इन सभी सुंदर प्रस्तुतियां के सम्मोहन से  दर्शक निकल भी नहीं पाए थें कि विश्व के पटल पर उपलब्धि मिशन चंद्रयान 3 की सफलता को दृष्टि में रखते हुए चंद्रयान की कठिन यात्रा को कक्षा 5 के छात्रों लक्ष्य कुमार एवं कौशल के द्वारा संवाद के माध्यम से बहुत ही सुंदर तरीके से आंखों देखा हाल प्रस्तुत किया गया। इसके पश्चात विद्यालय की टीचर गिन्नी कर्दम के द्वारा एक सुंदर ‘घूमर’ नृत्य प्रस्तुत किया गया। इस अदुभुत  नृत्य को देखकर सभी दर्शन मंत्र मुग्ध हो गए एवं समस्त हाल तालियाँ की गड़बड़ाहट से गूंज उठा। इसके अलावा भी अध्यापिकाओं एवं छात्राओं द्वारा अन्य कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए जिनकी दर्शकों द्वारा खूब सराहना की गई।