यूपी – गाजियाबाद 28 सिंतबर को मंत्री नरेंद्र कुमार कश्यप ने लोहा मंडी का निरक्षण किया और लोहा विक्रेता मंडल के व्यापारियों से मुलाकात की और वहां की समस्याओं के बारे में जाना। लोहा मंडी स्थित सुबोध गुप्ता के प्रतिष्ठान पर जाकर सभी व्यापारियों से वहां की समस्याओं के बारे में जाना और तत्काल वहां की रोड संबंधित समस्या को लेकर प्रभारी मंत्री अरुण असीम से फोन पर वार्ता की और अधिकारियों को तुरंत लोहा मंडी की सड़के बनाने के लिए आदेश दिया।
जैसा कि लोहा व्यापारियों ने अपनी अपनी समस्याओं को बताया तो मंत्री जी ने डीएम से भी वार्ता करके वहां की समस्याओं के बारे में अवगत कराया और वहां की संबंधित समस्या तुरंत निस्तारण के लिए भी आदेशित किया। क्षेत्र की पुलिस व्यवस्था को लेकर भी डीसीपी कवि नगर को भी आदेशित किया की लोहा मंडी पश्चिम क्षेत्र का सबसे बड़ा हब है जहां दूर-दूर से व्यापारी लोहे की खरीद फरोख्त करने आता है उसको देखते हुए भी पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था को लेकर भी आदेशित किया। इस मौके पर मुख्य रूप से व्यापारियों में प्रमोद गुप्ता सुरेश गुप्ता अशोक गुप्ता संजय गोयल विकास सिंह सतपाल जैन विजय कुमार पंकज गर्ग राजेश बंसल एवं मंत्री प्रतिनिधि सौरभ जायसवाल उपस्थित रहे।






