Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
Final Ad
Screenshot_20251019_113536_OneDrive
screenshot_20260125_230217_gallery4476655999519321620.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

क्रेडाई एनसीआर ने राजनगर एक्सटेंशन में लगाया स्वास्थ्य जांच शिविर

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद क्रेडाई एनसीआर ने राजनगर एक्सटेंशन स्थित एससीसी ब्लॉसम सोसायटी और पॉम रिजोर्ट सोसायटी में नेत्रों रोगों और स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया। शिविर के दौरान डॉक्टरों की टीम ने करीब 400 लोगों के स्वास्थ की जांच की। इस दौरान नि:शुल्क ईसीजी, डायबिटीज और ब्लड प्रेशर की जांच के अलावा मुफ्त चश्मे भी वितरित किए गए।

नेत्र रोग जांच शिविर में पाया गया कि बड़ी संख्या में कामगारों की आंखें कमजोर थीं। परिणामस्वरूप, क्रेडाई एनसीआर ने दवाओं के साथ ही समस्या के समाधान के लिए मुफ्त चश्मे वितरित भी किए गए। सभी श्रमिकों को आवश्यक दवाएं भी दी गईं और नेत्रों के दोष के आधार पर चश्मे बनवाकर दिए गए।

गौड़ ग्रुप के सीएमडी और क्रेडाई एनसीआर के चेयरमैन मनोज गौड़ ने कहा कि “क्रेडाई एनसीआर निर्माण कार्यबल के समग्र विकास में विश्वास करता है और उनकी भलाई के महत्व को पहचानता है। चश्मा और दवाइयां वितरित करने का हमारा निर्णय निर्माण श्रमिकों के बीच कमजोर दृष्टि की समस्या के समाधान की दिशा में एक सक्रिय कदम है। हमारी सीएसआर पहल के माध्यम से, हम कामगारों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डालने और रियल एस्टेट क्षेत्र की वृद्धि और स्थिरता में योगदान करने का प्रयास करते हैं।