श्री सुल्लामल रामलीला कमेटी ने किया भूमि पूजन, 8 अक्टूबर को घूमेगा नगर में रावण दूत


यूपी – गाजियाबाद घण्टा घर रामलीला मैदान में 126 वर्ष पुरानी एवं लोकप्रिय श्री सुल्लामल रामलीला कमेटी ने भूमि पूजन के साथ रामलीला महोत्सव 2023 की भव्य तैयारी शुरू हुई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मंत्री नरेंद्र कश्यप ने विधिवत भूमिपूजन किया साथ ही महापौर सुनीता दयाल, शहर विधायक अतुल गर्ग, पूर्व मंत्री सतीश शर्मा, पूर्व विधायक सुरेंद्र कुमार मुन्नी, एमएलसी दिनेश गोयल, चीफ वार्डन ललित जयसवाल, जितेंद्र यादव अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

शहर विधायक अतुल गर्ग ने कहा कि एक सौ 26  साल से अधिक पुरानी इस ऐतिहासिक रामलीला के भूमि पूजन  में शामिल होना मेरे लिए गौरव की बात है।  मैं बचपन से इस रामलीला को देखते हुए बड़ा हुआ हूं।

इस अवसर पर रामलीला कमेटी के अध्यक्ष वीरेंद्रकुमार वीरो व कार्यवाहक महामंत्री दिनेश शर्मा बब्बै ने बताया कि 8 अक्टूबर को रावण का दूत नगर भृमण करेगा। उस के बाद 9 अक्टूबर को गणेश पूजन के बाद लीला प्रारम्भ होगी।

भूमि पूजन में मुख्य रूप से उस्ताद अशोक गोयल, कनिष्ठ उपाध्यक्ष संजीव मित्तल, कोषाध्यक्ष अनिल चौधरी, राजेन्द्र मित्तल मेंदी वाले, ज्ञान प्रकाश गोयल, विनय सिंघल, नंद किशोर शर्मा, राधवेंद्र शर्मा, श्री कांत राही, सुबोध गुप्ता, राकेश स्वामी, राजेश बंसल, पवन गुप्ता, राकेश मित्तल, पार्षद नीरज गोयल, पार्षद अजित निगम उपस्थित रहे।