यूपी – गाजियाबाद ईलाक्षी क्लब द्वारा आवासीय वृद्धाश्रम दुहाई में 8 मई को मातृ दिवस का कार्यक्रम मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत क्लब की वर्तमान अध्यक्षा सरिता शर्मा के उद्बोधन से हुई।
उन्होंने जीवन में बुजुर्गों के महत्व के बारे में बताया। कार्यक्रम के दौरान क्लब द्वारा वहां रह रहे वृद्धों के लिए 70 बेडशीट उपहार स्वरुप भेंट की गयी और वृद्धाश्रम के सभी 85 लोगों को भोजन कराया गया।
क्लब की फाउंडर प्रेसिडेंट पुनिता त्यागी ने कहा कि हमारे बुजुर्ग हमारी ढाल होते हैं जो हमेशा हमारी रक्षा करते हैं और विपरीत परिस्थिति आने पर हमारा साथ देते हैं। ये हमारा कर्तव्य है कि बुढ़ापे में हम अपने बुजुर्गों की ढाल बनें, उनकी सेवा करें और उनका अच्छे से ध्यान रखें।
डॉ मंजू ने कहा कि एक माँ 9 महीने तक अपने बच्चे को कोख में रखती है, इस पूरी अवधि में वो सोचती है कि ये बच्चा बड़ा होकर उसकी सेवा करेगा, उसके बुढ़ापे का सहारा बनेगा लेकिन जब वो बच्चा उसे वृद्धाश्रम में छोड़ जाता है तो वो टूट जाती है। हमें अपने बुजुर्गों को बोझ नहीं समझना चाहिए बल्कि उनकी सेवा करनी चाहिए ताकि वृद्धाश्रमों की जरुरत ही ना पड़े।
इसके अतिरिक्त कार्यक्रम के दौरान क्लब की सदस्याओं ने वहां रह रहे सभी लोगों से बात करी, अपने अपने विचार रखे, अलग-अलग खेल खिलाये और केक काटा। कार्यक्रम में पुनिता त्यागी, डॉ सरिता, सीमा श्रीवास्तव, नीरू अग्निहोत्री, कविता गोयल, रीना जैन, डॉ मंजू, डॉ सुनीता, शिवानी, पूनम यादव मौजूद रहे।
