Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
Final Ad
Screenshot_20251019_113536_OneDrive
screenshot_20260125_230217_gallery4476655999519321620.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

श्रीराम वंडर इयर्स में उत्साह और जोश के साथ मनाया राष्ट्रीय खेल दिवस

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

दिल्ली – रोहिणी सेक्टर 13 स्थित श्रीराम वंडर इयर्स ने राष्ट्रीय खेल दिवस को उत्साह और जोश के साथ मनाया गया। इस अवसर विद्यार्थियों के लिए खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर नन्हे मुन्ने विद्यार्थियों ने खेल गतिविधियों में हिस्सा लेकर सबका मन मोह लिया। खेल प्रतियोगिताओं को लेकर विद्यार्थियों का उत्साह देखकर सभी आश्चर्यचकित रह गये। विद्यार्थियों ने सहयोग की भावना के साथ विभिन्न प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों के प्रदर्शन और खेल के प्रति रूचि को देखते हुए मौजूद अध्यापकों ने बधाई देते हुए उनका उत्साह वर्धन किया। इसके अतिरिक्त स्कूल स्तर पर विद्यार्थियों को पुरस्कृत भी किया गया। अध्यापकों ने अंत में विद्यार्थियों को राष्ट्रीय खेल दिवस का महत्व बताया।

श्री राम वंडर इयर्स की प्रिंसिपल शुभी सोनी ने कहा कि राष्ट्रीय खेल दिवस शारीरिक फिटनेस और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के महत्व की याद दिलाता है। आज बेहद खुशी हुई कि हमारे विद्यार्थी इन मूल्यों को इतने उत्साह के साथ अपना रहे हैं। ये अनुभव उनके समग्र विकास में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। खेल प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने से विद्यार्थियों में आपसी सहयोग की भावना उत्पन्न होती है।