यूपी – गाजियाबाद अंबेडकर रोड स्थित हंस प्लाजा में फ्यूचर आई टी ज़ोन द्वारा एचपी वर्ल्ड शोरूम का शुभारंभ किया गया। शोरूम का उद्घाटन एचपी के सीनियर डायरेक्टर विनीत ज्ञानी एवम सुनेश राघवन द्वारा किया गया।
उद्घाटन के समय शोरूम ओनर तरुण अनेजा के साथ मनीष सूद एनएसएम एचपी, विनायक श्रोय बिज़नेस हेड, नैना मिश्रा मैकटिंग हेड, पी के सिंह जैड एम, श्रीकांत चौधरी आरएसएम, लोकेश चौधरी एएसएम उपस्थित रहे।
शोरूम ओनर तरुण अनेजा ने बताया यह एचपी का लाइफ स्टाइल शोरूम नार्थ का तीसरा बड़ा शोरूम है। यहां पर एचपी ब्रांड के सभी तरह के लैपटॉप, डेस्कटॉप प्रिंटर की सारी रेंज उपलब्ध है साथ ही गेमिंग रेंज के सभी लैपटॉप भी उपलब्ध है। साथ ही शुभारंभ के अवसर पर कुछ दिनों के लिए सभी प्रोडक्ट्स के दामों में विशेष छूट प्रदान की जा रही है।







