यूपी – गाजियाबाद डासना स्थित जिला कारागार में बंद अपने भाईयों को रक्षाबंधन के अवसर राखी बांधने पहुंची बहनों के लिए जेल प्रशासन द्वारा पूरी सुरक्षा व्यवस्था की गई जिससे की बहन अपने भाई को राखी बांध सके। जेल प्रशासन द्वारा प्रातः 7:00 बजे से लेकर श्याम 5 बजे तक भाइयों द्वारा बहनों को राखी बांधने का समय निर्धारित किया गया था। सुबह से ही जिला कारागार के बाहर बहनों की लंबी कतारे लग गई जिनको जेल प्रशासन द्वारा निशुल्क राखियाँ भी उपलब्ध कराई गई।
जेल प्रशासन द्वारा पूरी व्यवस्था की गई थी जेल में बंद अपने भाई को राखी बांधने के लिए कतार में लगी बहनों के लिए टेंट लगाया गया था जिस की धूप से बच्चा जा सके। वहीं जिन बहनों के पास रखी नहीं थी उन बहनों के लिए निशुल्क राखी की व्यवस्था की गई थी जिसके लिए लाइन में लगी बहनों से डिप्टी जेलर व पुलिसकर्मी पूछ पूछ कर जिनके पास राखी नहीं थी उनको राखी वितरित कर रहे थे। अपने भाई को राखी बांधने के लिए जेल पहुंची बहनों ने पुलिस प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्था की तारीफ की। कुछ बहाने तो अपने भाई को जब राखी बांधने आई तो खुश थी वहीं कुछ बहनों की आंखें नम थी। इस अवसर पर हजारों की संख्या में बहने अपने भाइयों को राखी बांधने पहुंची थी।







