Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
Final Ad
Screenshot_20251019_113536_OneDrive
screenshot_20260125_230217_gallery4476655999519321620.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

हीरा स्वीट्स ने हरियाणा में की एंट्री स्वतंत्रता दिवस पर गुरुग्राम में खोला पहला आउटलेट

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

इसी के साथ दिल्ली-एनसीआर में 28 तक पहुंची आउटलेट्स की संख्या

हरियाणा – गुरुग्राम दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय राम बाबू शर्मा जी की फ़ूड एंड स्वीट्स आउटलेट चेन ‘हीरा स्वीट्स’ ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हरियाणा में धमाकेदार एंट्री की। इसके तहत सोमवार को गुरुग्राम के सेक्टर 29 में हीरा स्वीट्स के पहले आउटलेट की शुरुआत की।

रामबाबू शर्मा जी के पुत्र और पूर्व विधायक विपिन शर्मा और पारस शर्मा ने विधिवत पूजन के साथ इस आउटलेट का शुभारंभ किया। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुखबीर सिंघला मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहे। उद्घाटन समारोह में अभिषेक शर्मा, डॉ. कमलदीप त्यागी, राजीव कुमार समेत शहर के कई गणमान्य अतिथि भी उपस्थित रहे। सभी ने एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की बधाई के साथ नए आउटलेट की शुभकामनाएं भी दीं। समारोह के बाद देशभक्ति गीतों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया।