यूपी – गाजियाबाद राष्ट्रीय लोक दल जिला कार्यालय पर पूर्व कैबिनेट मंत्री चौधरी अजीत सिंह की प्रथम पुण्यतिथि मनाई गई। पुण्यतिथि पर राष्ट्रीय लोक दल कार्यकर्ताओं ने हवन का आयोजन किया तथा चौधरी अजीत सिंह के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
चौधरी अजीत सिंह की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर राष्ट्रीय लोक दल के कार्यकर्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति हरा भरा शहर का संदेश देते हुए वृक्षारोपण करके लोगों को वृक्षारोपण के लिए प्रोत्साहित किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने चौधरी अजीत सिंह के मार्ग पर चलकर किसान मजदूर गरीब के हक के लिए हमेशा तैयार रहने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर चौधरी तेजपाल सिंह, अरुण चौधरी भुल्लन, कुंवर अयूब अली एडवोकेट, अजय पाल प्रमुख, अमरजीत सिंह बीड़ी, रविंद्र चौहान, ऑडी त्यागी, हिमांशु नागर, राहुल खानपुर, भूपेंद्र बॉबी, सुरेंद्र पाल रॉकी, भूपेंद्र डबास, लोकेश चौधरी, विशाल सिरोही एडवोकेट, अरविंद तेवतिया, सचिन चौधरी, कमल जाटव, विनीत चौधरी, संजय सागवान, लोकेश कटारिया, रवि हरित, हरिदास चौधरी दुहाई, रोहित चौधरी, अक्षय शेरावत, जितेंद्र मोनू, पवन चौधरी दुहाई, राजेश चौधरी दुहाई, ब्रह्मपाल सिंह दुहाई, टीनू चौधरी दुहाई, सुशील तेवतिया, महेंद्र सिंह तेवतिया, आशु कौशिक, गौरव करोटिया, ललित चौधरी उपस्थित रहे।
