यूपी – गाजियाबाद अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने संगठन का विस्तार करते हुए जिला अध्यक्ष संदीप बंसल के मुख्य कार्यालय 50 नया गंज पर युवा महानगर अध्यक्ष एवं महानगर महिला अध्यक्ष के साथ उनकी इकाई घोषित की। जिसमें 25/30 नए व्यापारियों ने अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल में शामिल होकर व्यापार मंडल को और मजबूत किया।
जिला अध्यक्ष संदीप बंसल ने बताया महानगर महिला अध्यक्ष रमा श्रीवास्तव को बनाया गया एवं युवा महानगर अध्यक्ष विष्णु दीप गर्ग को बनाया गया। युवा महानगर की टीम में मुदित बिंदल चेयरमैन, सचिन गर्ग चेयरमैन, सुशील गर्ग वरिष्ठ उपाध्यक्ष, वी के एस पाल वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अंकित गर्ग को महामंत्री बनाया एवं युवा की टीम में गौरव गुप्ता, जितेंद्र अग्रवाल, मुकुल मित्तल, मनोज जोशी, कुलदीप सिंह, सौरव मित्तल, प्रदीप कुमार, रजनीश कुमार, पिंटू शर्मा, अभिनव कश्यप, रजत गुप्ता, मनीष गुप्ता, वीरेंद्र कामत, रचिन मेहरा, अंकिता श्रीवास्तव, मोनिका राज सहित सभी ने उद्योग व्यापार मंडल में शामिल होकर हर्ष व्यक्त किया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष संदीप बंसल दीपक गर्ग अनिल गर्ग प्रेम प्रकाश चीनी नरेंद्र बिल्लू सहित अनेक व्यापारी उपस्थित रहे।
