दूरसंचार सलाहकार समिति सदस्य बनने पर विकास अग्रवाल का किया स्वागत

यूपी – गाजियाबाद राज्यसभा सांसद डॉ अनिल अग्रवाल की सिफारिश पर साहिबाबाद विधानसभा की ब्रिज विहार कॉलोनी निवासी एवं उद्योग व्यापार मंडल साहिबाबाद विधानसभा के अध्यक्ष विकास अग्रवाल को दूरसंचार विभाग मंत्रालय भारत सरकार की सलाहकार समिति का सदस्य नामित करने पर व्यापारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनका भव्य स्वागत किया।
विकास अग्रवाल ने कहा बीएसएनएल व  एमटीएनएल विभाग से जुड़ी उपभोक्ताओं की समस्याओं को आगामी होने वाली बैठक में अधिकारियों के समक्ष प्रमुखता से रखा जाएगा और उपभोक्ताओं के समक्ष आ रही समस्याओं का निस्तारण का पूरा प्रयास किया जाएगा। इस मौके पर स्वागत करने वालों में उद्योग व्यापार मंडल साहिबाबाद विधानसभा के संरक्षक एवं पार्षद मनोज गोयल इंदिरापुरम चेयरमैन राधेश्याम त्यागी अध्यक्ष संजीव गर्ग वसुंधरा अध्यक्ष राजकुमार राणा कोषाध्यक्ष महेश रावल सुरेश सेन पुष्पेंद्र कौशिक वरिष्ठ समाजसेवी श्यामवीर भदोरिया इंद्रजीत कोहली भाजपा नेत्री राखी गर्ग सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।