बसपा संस्थापक कांशीराम की जयंती पर किया माल्यार्पण

यूपी – गाजियाबाद बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक कांशीराम की 88वीं जयंती के अवसर पर दीनागढ़ी मैं पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान मान्यवर कांशीराम साहेब पर विचार गोष्ठी का आयोजन भी किया।
मंगलवार को 88 वीं जयंती के अवसर पर कांशीराम के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए समाजसेवी रघु ने कहा कि मान्यवर कांशीराम साहब ने बहुजन समाजवादी पार्टी के माध्यम से दलित समाज को राजनीतिक वजूद दिलाया। उन्होंने कहा कि कांशीराम ने अपना जीवन दलित पिछड़ों गरीब लोगों के उत्थान के लिए समर्पित कर दिया आज भी हम उनकी विचारधारा पर चलकर गरीब वर्ग के उत्थान के कार्य कर सकते हैं। इस अवसर पर महेश, शिवम, राजेश, कमल सिंह, जीत सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किये। इस मौके पर अनेकों लोगों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।