Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
Final Ad
Screenshot_20251019_113536_OneDrive
screenshot_20260125_230217_gallery4476655999519321620.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

आजमगढ़ में प्रिंसिपल व शिक्षक की गिरफ्तारी के विरोध में स्कूल रहे बंद

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद आजमगढ़ के स्कूल में हुई दुर्घटना व उसके कारण स्कूल के प्रिंसिपल व शिक्षक की गिरफ्तारी के विरोध में इंडीपेंडेंट स्कूल्स फेडरेशन ऑफ इंडिया गाजियाबाद के आहवान पर घटना की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर शहर के सभी स्कूल मंगलवार 8 अगस्त को बंद रहे।

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ स्थित स्कूल में हुई दुर्घटना एवं इसके कारण अभिभावकों की शिकायत पर स्कूल के प्रिन्सिपल एवं शिक्षक की हुई गिरफ्तारी के विरोध में गाजियाबाद के सभी स्कूलों को मंगलवार 8 अगस्त 2023 को बन्द रखते हुए इंडीपेन्डेन्ट स्कूल्स फैडरेशन के सदस्यों द्वारा घटना की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ को जिलाधिकारी गाजियाबाद के माध्यम से एक ज्ञापन सौंपा गया। इस अवसर पर फैडरेशन सचिव गुलशन कुमार भाम्बरी, संयुक्त सचिव आलोक गर्ग, पब्लिसिटी चेयरमैन अजय जैन एवं कमेटी सदस्य जोगेन्दर सिंह उपस्थित रहे।