Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
Final Ad
Screenshot_20251019_113536_OneDrive
screenshot_20260125_230217_gallery4476655999519321620.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

भाजपा के दो दिवसीय जिला पंचायत सदस्य प्रशिक्षण वर्ग का हुआ समापन

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद पश्चिम उत्तर प्रदेश के 14 लोकसभा क्षेत्रों के जिला पंचायत सदस्यों के प्रशिक्षण हेतु दो दिवसीय वर्ग का रविवार को समापन हुआ। प्रातः प्रथम सत्र में उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने जिला पंचायत सदस्यों से संवाद किया। वही समापन सत्र को उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने संबोधित किया।

केंद्र सरकार की गरीब कल्याण और ग्रामीण कल्याणकारी योजनाओं की बात करते हुए उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने प्रशिक्षण वर्ग के महत्व की चर्चा और केंद्रीय नेतृत्व ने क्यों प्रशिक्षण वर्ग कराने का निर्णय लिया इस पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जिला पंचायत सदस्यों का समाज के प्रत्येक वर्ग में निरंतर सम्पर्क और संवाद रहता है। उन्होंने मोदी सरकार की नौ वर्षो की उपलब्धि जन जन तक पहुचाने का जिला पंचायत सदस्यों से आह्वान किया। जिला पंचायत सदस्यों से कहा कि गरीब कल्याण योजना के माध्यम से 80 करोड़ लोगों को कोरोना काल से ही राशन उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने केंद्र सरकार की ग्रामीण आवास योजना, किसान सम्मान निधि, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान योजना, फसल बीमा योजना, जल जीवन मिशन, कौशल विकास, रसायन मुक्त प्राकृतिक खेती, सौभाग्य योजना के साथ केंद्र की सभी कल्याणकारी योजनाओं को गिनवाते हुए कहा कि केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहुचाने का कार्य करने।

प्रथम सत्र में प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने संगठन विस्तार में जिला पंचायत सदस्यों की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जिला पंचायत सदस्यों की संगठन विस्तार में बड़ी भूमिका है। ग्रामीण क्षेत्र के निर्वाचित सदस्य पार्टी की विचारधारा के लिए कार्य करे। उन्होने कहा कि जनसंघ काल से लेकर आज तक पार्टी अपनी विचारधारा पर अडिग रही है।

समापन सत्र की अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र शिशोदिया ने की। सत्र का संचालन क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मयंक गोयल ने किया। भाजपा के महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने सभी सदस्यों को स्मृति चिन्ह भेट किये।

सत्र में पश्चिम उत्तर प्रदेश के प्रभारी प्रदेश महामंत्री सुभाष यदुवंश, प्रदेश महामंत्री राम प्रताप सिंह चौहान, प्रदेश मंत्री बसंत त्यागी, महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा सहित क्षेत्रीय महामंत्री विकास अग्रवाल, क्षेत्रीय मंत्री बिजेंद्र नागर, गोविंद चौधरी, प्रमोद अट्टा, शिवराज, क्षेत्रीय संयोजक अमित त्यागी, स्थानीय पार्षद धीरज अग्रवाल मौजूद रहे।