Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
Final Ad
Screenshot_20251019_113536_OneDrive
screenshot_20260125_230217_gallery4476655999519321620.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

श्रीरामचरितमानस रामलीला कमेटी में सर्वसम्मति से रामलीला की नई कमेटी का हुआ गठन

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद प्रताप विहार ई ब्लॉक स्थित शिव मंदिर में श्री रामचरितमानस रामलीला कमेटी की सालाना बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति इस साल होने वाली रामलीला की नई कमेटी का गठन हुआ।

बैठक में मौजूद पूर्व अध्यक्ष महेंद्र यादव, पूर्व अध्यक्ष आर पी सिंह यादव, पूर्व कोषाध्यक्ष राजकुमार शर्मा, आर डब्ल्यू ए अध्यक्ष रामवतार यादव, पार्षद संतोष सिंह राणा, पूर्व पार्षद एवं पार्षद पति संतराम यादव, अरुण शर्मा, राधेश्याम त्यागी, राजीव चौहान, मुनीश शर्मा व अन्य क्षेत्र के गणमान्य लोगों की मौजूदगी में जगसैन यादव को अध्यक्ष, प्रदीप जादौन को महासचिव, मनीष शर्मा को कोषाध्यक्ष पद पर सर्वसम्मति से निर्विवाद चुना गया।

सभी मौजूद गणमान्य लोगों ने नई कमेटी के पदाधिकारियों से अपेक्षा की है कि जिस तरह से समाज की यह जिम्मेदारी उनको दी गई है उस जिम्मेदारी को वह बखूबी ढंग से पूरा करेंगे। चुने गए सभी पदाधिकारियों का फूल माला पहनाकर स्वागत भी किया गया। वही सभी पदाधिकारियों ने अपनी जिम्मेदारी का पूर्ण रूप से निर्वहन करने का भरोसा भी दिया।