यूपी – गाजियाबाद प्रतिभा के धनी दो वर्षीय अद्वेत पांडे का नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड 2022 में शामिल। भाजपा राज नगर मंडल ने किया सम्मानित। अद्वेत पांडे का जन्म 26 नवंबर 2019 को वेस्ट दिल्ली में हुआ दो साल की इस छोटी सी उम्र में इस बच्चे को 52 देशों के झंडों के नाम, 20 सब्जियों के नाम, 25 फलों के नाम 33 पशुओं के नाम, A से Z तक एल्फाबिटिकल, इलेक्ट्रॉनिक आइटम,1से 10 नंबर तथा 4 जनरल नॉलेज प्रश्नों के उत्तर दिये। इस बच्चे की प्रतिभा को देखकर इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में इसका नाम दर्ज हुआ। इस अवसर राज नगर मंडल महामंत्री एडवोकेट ओम दत्त कौशिक, ऊषा शर्मा, रेशू शर्मा, प्रवीण शर्मा ने भगवान परशुराम जी का चित्र देकर उससे सम्मानित करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
