यूपी – गाजियाबाद भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा की अध्यक्षता में चिकित्सा प्रकोष्ठ के महानगर संयोजक डॉ अवनीश गुप्ता ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी गाजियाबाद के साथ बैठक की जिसमें यह बात रखी है कि सरकार द्वारा चलायी गई योजना जैसे आयुष्मान, कोविड वैक्सिनेशन, बच्चों के टीकाकरण अभियान, टी. बी के टीकाकरण आदि जन कल्याणकारी योजनाओं की चिकित्सा प्रकोष्ठ को जानकारी दें और इस कार्य में उनको भी संलग्न करें।
डॉ अवनीश गुप्ता ने कहा सरकारी चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों का अभाव होने के कारण काम की गति धीमी हो जाती है हमारे चिकित्सा प्रकोष्ठ के चिकित्सक इन कार्यों को गति प्रदान करेंगे। वैक्सीनेशन कार्यक्रमों में भी वैक्सीनेशन प्रोग्राम इंचार्ज के रूप में प्रकोष्ठ के चिकित्सक श्रमदान करते हुए प्राथमिक भूमिका निभाएंगे इस अवसर पर महानगर सह संयोजक डॉ अनिमेश मिश्रा डॉ शिवांशु त्यागी उपस्थित रहे।
