यूपी -गाजियाबाद बुद्धवार को दिल्ली कनाट पैलेस स्थित होटल ली मेरिडियन में आयोजित कार्यक्रम में दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र के ऐसे उधोगपतियों एवं विशिष्ट हस्तियों को सम्मानित किया जिन्होंने कोरोना काल के दौरान विपरीत परिस्थितियों में भी समाज में लोगों की सेवा करने का शानदार काम किया। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने इस अवसर पर इन सभी हस्तियों के इस मुकाम पर पहुचने की उनके संघर्ष के जीवन परिचय पर आधारित एक पत्रिका का भी विमोचन किया जिसमें सम्मानित किये जाने वाली सभी चौदह शख्सियतों की उपलब्धियों के बारे में बताया गया। गाजियाबाद से इस सम्मान समारोह में दो हस्तियों के नाम सम्मलित हुए जिनमें गाजियाबाद के जाने माने प्रख्यात डाक्टर बृजपाल सिंह त्यागी और भाजपा के वरिष्ठ नेता और समरकूल ग्रुप के चेयरमैन संजीव गुप्ता। इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने संजीव गुप्ता एवं डॉक्टर बीपी त्यागी को सम्मान पत्र देते हुए बधाई दी और कहा आपकी सफलता का जीवन परिचय मैंने पुस्तक में पढ़ा है जो बहुत ही संघर्ष पूर्ण और प्रेरणादायक रहा है।
