Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20240907-WA0005
PlayPause
previous arrow
next arrow

उज्जवल भारत मिशन की टीम के सहयोग से महिलाओं एवं बच्चों को किया जागरूक

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद शनिवार को महिला सशक्तिकरण हेतु “मिशन शक्ति अभियान” के अंतर्गत उज्जवल भारत मिशन की टीम के सहयोग से नासिरपुर पुलिस चौकी क्षेत्र की निवासी आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं व बच्चियों को गाजियाबाद पुलिस की तेजतर्रार महिला अधिकारी और थाना साहिबाबाद में तैनात सब इंस्पेक्टर अंजना चौधरी व उनकी टीम द्वारा उनके कानूनी अधिकारों व महिला सशक्तिकरण के प्रति जागरूक किया गया।

इस दौरान सरकार द्वारा चलाई जा रहीं योजनाओं के बारे में भी विस्तार से जानकारी देते हुए उन्हें जागरूक व प्रोत्साहित किया गया। उन्हें अपनी आत्मरक्षा के गुण सिखाते हुए बताया कि आपको अपनी सुरक्षा व बचाव कैसे करना है।

इस कार्यक्रम में उज्जवल भारत मिशन की प्रदेश सचिव वन्दना लखनपाल, जिला अध्यक्ष महिला सेल जसमीत छाबड़ा, जिला उपाध्यक्ष महिला सेल नीतू कंसल, जिला संगठन सचिव महिला सेल निशा गर्ग, जिला संगठन सचिव महिला सेल मेघा गुप्ता और महानगर अध्यक्ष संजना सिंह उपस्थित रहीं। यह कार्यक्रम संस्था की नेशनल जॉइन्ट सेक्रेटरी स्नेहा सिसोदिया के को-ऑर्डिनेशन में सम्पन्न हुआ।