Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
Final Ad
Screenshot_20251019_113536_OneDrive
screenshot_20260125_230217_gallery4476655999519321620.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

पतंजलि व भारत स्वाभिमान ट्रस्ट ने मदर इंडिया पब्लिक स्कूल में किया विश्व योग दिवस का आयोजन

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

• वीवीआइपी क्रिकेट ग्राउंड में मुख्य अतिथि के रूप में महापौर सुनीता दयाल रही मौजूद

यूपी – गाजियाबाद पतंजलि योग समिति व भारत स्वाभिमान ट्रस्ट गजियाबाद द्वारा विश्व योग दिवस का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि अनिल अग्रवाल सांसद व संरक्षक माया प्रकाश त्यागी रहे।

भारत स्वाभिमान ट्रस्ट  व पतंजलि योग समिति गाजियाबाद द्वारा आयोजित नौवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मदर इंडिया पब्लिक स्कूल नंदग्राम में आयोजित किया गया। योग दिवस का प्रारंभ सांसद अनिल अग्रवाल ने दीप प्रज्वलन करके किया। दीप प्रजनन की प्रक्रिया में माया प्रकाश त्यागी, निरंजन सिंह आर्य, अमरदीप, राजेश यादव, सुनील त्यागी, राहुल शर्मा, अमित चौधरी, राकेश त्यागी, सुषमा त्यागी व अन्य पतंजलि परिवार के पदाधिकारियों ने सहयोग किया।

आज का प्रोटोकॉल निरंजन सिंह आर्य जिला प्रभारी ने कराया और साथ ही साथ युवा साथियों ने अभ्यास प्रोटोकॉल का डेमोंसट्रेशन दिया। जिसमें लगभग  600 योग साधक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का लाइव प्रसारण हुआ। कार्यक्रम के पश्चात माया प्रकाश त्यागी ने इस योग दिवस के अवसर पर सभी योग शिक्षकों को सम्मानित किया व पतंजलि परिवार गाजियाबाद के सदस्यों को बधाई दी। इस सफल आयोजन में मदर इंडिया पब्लिक स्कूल के प्रबंधक राकेश त्यागी व प्रिंसिपल सुषमा त्यागी ने भी  सभी को सफल आयोजन के लिए बधाइयां दी। आयोजन के मुख्य संयोजक भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के जिला प्रभारी अमरदीप ने जानकारी देते हुए बताया कि गाजियाबाद जनपद में पतंजलि योग समिति, भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के माध्यम से लगभग 6 स्थानों पर विश्व योग दिवस का कार्यक्रम मनाया गया। जिसके तहत मोदीनगर सीकरी कला में करतार सिंह भाटी के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन हुआ।

राजनगर एक्सटेंशन स्थित वीवीआइपी क्रिकेट ग्राउंड में एस पी त्यागी व वीवीआइपी सदस्यों के माध्यम से कार्यक्रम हुआ इसमें मुख्य अतिथि के रूप में गाजियाबाद की महापौर  सुनीता दयाल मौजूद रही। शहीद पथ  नवयुग मार्केट  गाजियाबाद में राधेश्याम के नेतृत्व में कार्यक्रम हुआ जिस के मुख्य अतिथि विधायक अतुल गर्ग रहे, शास्त्री नगर एफ ब्लॉक में बी पी सिंह के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन हुआ, ग्राम पुठी में भीष्म यादव के नेतृत्व में कार्यक्रम हुआ। इसके अलावा पतंजलि योग समिति और भारत स्वाभिमान ट्रस्ट गाजियाबाद के  योग शिक्षकों ने विभिन्न स्थानों व स्कूल में जाकर कार्यक्रम को पूर्ण किया।

सांसद अनिल अग्रवाल का जिला प्रभारी अमरदीप, पतंजलि योग समिति प्रभारी निरंजन सिंह व सह प्रभारी  राजेश यादव व बाकी अन्य साथियों ने मिलकर फूल माला व शाल से स्वागत किया। इस कार्यक्रम में पार्षद नितिन त्यागी उर्फ जोनी, विरेंद्र त्यागी व विनोद पाल उपस्थित रहे।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विजेंदर त्यागी, सुनील त्यागी, ओमवीर सिंह, धीरज पवार, प्रमोद कंसल, प्रमोद भारती, बृजपाल कश्यप,  इंद्रपाल कश्यप, दीपक त्यागी, राहुल शर्मा, अमित चौधरी, सोशल मीडिया प्रभारी अनिल सत्य, कार्यालय प्रभारी रविंद्र कुमार, तेजवीर त्यागी, उत्तरांचल व जनकल्याण समिति के सदस्यों का भी सहयोग रहा।

कार्यक्रम के मुख्य संयोजक भारत ट्रस्ट के जिला प्रभारी अमरदीप रहे सह संयोजक राजेश यादव रहे, प्रोटोकॉल आयोजन के मुख्य संचालक योगाचार्य पतंजलि योग समिति गाजियाबाद के जिला प्रभारी निरंजन सिंह रहे।