Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20260403-WA0028
PlayPause
previous arrow
next arrow

गाजियाबाद नर्सिंग होम एसोसिएशन ने आईएमए के राष्ट्रीय अध्यक्ष का किया स्वागत

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद नर्सिंग होम एसोसिएशन ने 31 मई को आईएमए के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर शरद अग्रवाल का स्वागत किया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉक्टर सत्यवीर सिंह, अध्यक्ष गाजियाबाद नर्सिंग होम एसोसिएशन ने की तथा इसके मुख्य अतिथि डॉक्टर भवतोष शंखधर मुख्य चिकित्सा अधिकारी गाजियाबाद रहे । इस कार्यक्रम का संचालन डॉ राजीव त्यागी सचिव गाजियाबाद नर्सिंग होम एवं हॉस्पिटल एसोसिएशन ने किया।

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि के स्वागत के साथ की गई तथा डॉ शरद अग्रवाल राष्ट्रीय अध्यक्ष आई एम ए को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डॉक्टर सत्यवीर सिंह तथा बाकी सभी वक्ताओं ने कहा कि यह हम सभी के लिए बड़े ही सम्मान की बात है वर्ष 2022 – 23 में आईएमए के राष्ट्रीय अध्यक्ष ना केवल गाजियाबाद से हैं बल्कि पहली बार गाजियाबाद से राष्ट्रीय अध्यक्ष बने हैं। इस अवसर पर डॉक्टर बी बी जिंदल सचिव आई एम ए यूपी स्टेट, डॉ आशीष अग्रवाल वित्त सचिव आई एम यूपी स्टेट, डॉक्टर राजीव गोयल सर्जन ज्वाइंट सेक्रेट्री आई एम यूपी स्टेट, वानी पुरी ज्वाइंट सेक्रेट्री आई एम यूपी स्टेट, डॉक्टर शलभ गुप्ता चेयरमैन आई एम ए एच बी आई, डॉक्टर संतोष अग्रवाल चेयरमैन एच बी आई गाजियाबाद तथा अध्यक्ष आई एम ए गाजियाबाद डॉक्टर संदीप वासने मौजूद रहे तथा सभी ने अपने विचार रखे।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने हॉस्पिटल तथा नर्सिंग होम के सभी सम्मानित सदस्यों का धन्यवाद किया और डॉ शरद अग्रवाल को उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर बधाई दी। इस अवसर पर यंग अचीवर्स ऑफ गाजियाबाद के डॉक्टरों को भी सम्मानित किया। गया डॉक्टर नीरज चौधरी गैस्ट्रोलॉजिस्ट एंड सर्जन, डॉ अंकुर गुप्ता कार्डियोलॉजिस्ट, डॉक्टर दिव्यांश सिंह पेन फिजिशियन, डॉ राजेश राजौरा फिजिशियन, डॉ अभिनव गुप्ता न्यूरो फिजिशियन, डॉक्टर राहुल पोद्दार सर्जन, डॉक्टर अभिषेक त्यागी क्रिटिकल केयर स्पेशलिस्ट, डॉक्टर उद्भव चौधरी फैमिली फिजिशियन, डॉक्टर छवि चंद्रा स्किन स्पेशलिस्ट, डॉ विकल्प खत्री एनएसथीसियोलॉजीस्ट को सम्मानित किया गया।