Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
Final Ad
Screenshot_20251019_113536_OneDrive
screenshot_20260125_230217_gallery4476655999519321620.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

चुनाव प्रचार के अंतिम दिन सुभास पार्टी के प्रत्याशियों ने पदयात्रा के साथ किया जनसंपर्क

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद अलमारी के निशान के लिए वार्ड 4 में सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी के पार्षद प्रत्याशी राधेश्याम के पक्ष में जनसभा को संबोधित करते हुए सुभास पार्टी के संस्थापक सत्येंद्र यादव ने कहा भारतीय जनता पार्टी  के विकास की पोल खुल चुकी हैं भाजपा का विकास से कोई लेना देना नहीं है इसलिए इस बार भाजपा को हटाना है।

सुभाष पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने कहा है कि भाजपा ने गाजियाबाद में विकास कम विनाश ज्यादा किया है इस लिए अब समय आ गया है कि भाजपा को हटाया जाए। राष्ट्रीय कर्मठ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अंशुल गुप्ता ने कहा गाजियाबाद में भाजपा ने जो भ्रष्टाचार का कीर्तिमान स्थापित किया है जनता नगर निकाय के चुनाव में उसका जवाब देगी, गाजियाबाद मेयर प्रत्याशी प्रिया गुप्ता जिन्हें राष्ट्रीय कर्मठ पार्टी का भी समर्थन प्राप्त है ने कहा हमारी पार्टी जनता की पार्टी और इस चुनाव में जनबल से जीतेगी। सभा में गाजियाबाद विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी प्रदीप पाठक भी मौजूद रहे।

वार्ड 11 में सुभास पार्टी प्रत्याशी ममता दुबे ने अपने समर्थको के साथ विशाल पदयात्रा निकाल कर जनसम्पर्क किया। वार्ड 6 की पार्षद प्रत्याशी किरण गिरी ने घर घर जाकर संपर्क किया। वार्ड 13की पार्षद प्रत्याशी रेशू सिंह ने अपने वार्ड में जनसंपर्क कर जनता से अलमारी पर वोट देकर विजयी बनाने की अपील की है। वार्ड 84 के पार्षद प्रत्याशी वागीश शर्मा ने राजनगर में जनसंपर्क किया और अपने और मेयर के लिए वोट मांगे वार्ड 64 से पार्षद प्रत्याशी रेखा शर्मा ने  प्रचार के आख़िरी दिन अपना जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया। जनसंपर्क अभियान के दौरान पार्षद प्रत्याशी रेखा शर्मा ने कहा जनता की शक्ति से बड़ी शक्ति कोई नहीं होती है। हमारे वार्ड की जनता अबकी बार बाहुबलियों को सबक सिखाएगी। वार्ड 69 में स्वाति शर्मा पार्षद प्रत्याशी ने लाल- पीले क्वार्टर में जाकर पदयात्रा की और विकास के नाम पर अपने लिए वोट मांगे। वार्ड-70 के पार्षद प्रत्याशी रंजीत शर्मा ने भव्य कार्यक्रम कर अपने लिए वोट मांगे। वार्ड के 91 की पार्षद प्रत्याशी प्रियंका  ने जनसंपर्क कर माता बहनों और क्षेत्रवासियों से अपने लिए वोट मांगा। वार्ड 29 के पार्षद प्रत्याशी संतोष कुमार ने एक विशाल जनसभा की जिसमें वार्ड 29 के निवासियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। वार्ड 88 के पार्षद प्रत्याशी विवेक पंडित ने अपने लिए वोट मांगे और जनता को हृदय से समर्थन देने के लिए आभार व्यक्त किया। वार्ड नंबर 28 राजीव कॉलोनी के न्यू हिंडन विहार में पार्षद प्रत्याशी दीपक जाटव ने अपने पक्ष में प्रचार किया। इसके साथ ही चुनाव प्रचार के अंतिम दिन सुभास पार्टी के लगभग सभी पार्षद प्रत्याशियों में अपने अपने क्षेत्र में पदयात्रा कर अपने पक्ष में वोट करने की अपील की।