Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
Final Ad
Screenshot_20251019_113536_OneDrive
screenshot_20260125_230217_gallery4476655999519321620.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

सम्मान ना मिलने के कारण अब भाजपा से भी छिटक रहा है ब्राह्मण समाज : बीके शर्मा हनुमान

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद विश्व ब्रह्मर्षि ब्राह्मण महासभा के संस्थापक अध्यक्ष ब्रह्मर्षि विभूति बीके शर्मा हनुमान ने कहा कि जब तक ब्राह्मण कांग्रेस के साथ रहे, देश और प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी और जब कांग्रेस ने ब्राह्मणों को हाशिया में लाने की कोशिश की तो 2 बार मायावती की सरकार बनी और इसके बाद लगातार ब्राह्मण भाजपा का झंडा बुलंद कर रहे है, लेकिन कुछ समय से ऐसा लग रहा है कि भाजपा भी ब्राह्मणों को हाशया पे ला रही है।

उन्होंने कहा भाजपा सोचती है कि ओबीसी ही भाजपा को सत्ता में लाने के लिए काफ़ी है, ब्राह्मण तो उनके बंधवा वोटर हो गये, उनकी कहीं और जाने के हैसियत नहीं है। उत्तर प्रदेश के नगर निकाय चुनाव में भाजपा की ब्राह्मणों के प्रति सोच खुलके सामने आ गई। पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश को भाजपा ने ब्राह्मण विहीन कर दिया, महापौर सीट एवं नगर पालिकाओं में ब्राह्मण को एक भी टिकट नहीं दिया गया। इतना ही नही , पार्षदों में भी ब्राह्मणों की हैसियत 5% कर दी जबकि ओ बी सी जातियों को अधिकांश टिकट दे दी। इतना ही नहीं, महापौर पद की सीट भी ब्राह्मण से छीन ली। उन्होंने कहा हम किसी व्यक्ति के बारे में बात करने नहीं आये, हम आपके सामने ब्राह्मीण समझ कि बात करने आये है, हम जातिवाद की भी बात करने नहीं आये, हम अपने मान सम्मान की बात करने आए है और हद तो तब हो गई कि जिन 6 ब्राह्मणों को पार्षद पद का टिकट मिला, उनमें से एक कवीनगर है, इसमें वैश्य समुदाय के लोगो ने भाजपा के ब्राह्मण प्रत्याशी को हराने के लिए निर्दलीय वैश्य को वोट देने की अपील अख़बारों के माध्यम से की और कहा कि वैश्य की सीट ब्राह्मण नहीं ले सकता, तो फिर ब्राह्मण की सीट वैश्य कैसे छीन सकता है, ब्राह्मणों का वोट संख्या वैश्यों से ज़्यादा ही है, कम नहीं है। दूसरा उदाहरण त्यागी समाज का है, त्यागी समाज के 16 पार्षद प्रत्याशियों को टिकट मिली लेकिन फिर भी उन्होंने अख़बार में ज्ञापन चलवा कर नोटा दबाने की बात कही। तो क्या ब्राह्मण समाज का अस्तित्व समाप्त किया जा रहा है, सत्य ये है कि प्रदेश की 50 प्रतिशत ब्राह्मण आबादी ग़रीबी रेखा से नीचे है, नौकरी ब्राह्मण को मिलेगी नहीं, ब्राह्मण बाहुबली है नहीं, राजनीति में आप उसको किनारे करदो, यह अपमान बिलकुल भी बर्दाश नहीं होगा।
भाजपा संगठन के प्रदेश या राष्ट्र स्तर के किसी नेता ने अगर ब्राह्मणों को अस्वस्त नहीं किया, तो ब्राह्मण वोटर इस निकाय चुनाव में नोटा दबायेंगे।

  इस अवसर पर पंडित जय प्रकाश शर्मा खेमावती वाले विधानसभा अध्यक्ष अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा पंडित जगदीश शर्मा जिला उपाध्यक्ष पंडित राकेश शर्मा सिहानी वाले जिला अध्यक्ष पंडित शिवकुमार शर्मा महामंत्री पंडित गौरव शर्मा प्रचार मंत्री पंडित प्रेम चंद शास्त्री महामंत्री गाजियाबाद पंडित ओमपाल शर्मा पंडित महेश शर्मा उपाध्यक्ष पंडित राम निवास शर्मा प्रचार मंत्री पंडित सतवीर शर्मा कार्यकारी अध्यक्ष पंडित महेश कुमार शर्मा संस्थापक कार्यकारी अध्यक्ष विश्व ब्रह्मर्षि ब्राह्मण महासभा मौजूद थे।