यूपी – गाजियाबाद पटेल नगर सैकेंड सिब्बनपुरा चौक बिजली घर के सामने राष्ट्रीय लोकदल के महानगर अध्यक्ष अरूण कुमार भुल्लन के पिता शहीद सुबेदार राजपाल सिंह जी की प्रतिमा व मार्ग का अनावरण मा. महापौर आशा शर्मा के द्वारा किया गया।
इस अवसर पर भुल्लन जी ने बताया कि मेरे पिता शहीद सूबेदार राजपाल सिंह जी का जन्म दिनांक 26 मार्च 1954 को ग्राम किल्होड़ा मोदीनगर में हुआ था दिनांक 11 जुलाई 1972 को फौज (17 जाट रेजीमेंट) में बतौर सिपाही के रूप में भर्ती हुए सेना में रहकर देश की सेवा करते हुए बच्चों को अच्छी शिक्षा देने का उद्देश्य से सूबेदार राजपाल सिंह दिनांक 3 जुलाई 1986 को ई ब्लॉक पटेल नगर सेकंड में परिवार के साथ रहने लगे। उन्होंने दिनांक 18.11.94 को ऑपरेशन *रक्षक* में जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में आतंकवादियों से मुठभेड़ में अपने प्राणों का बलिदान देकर जनपद गाजियाबाद का नाम रोशन किया। इस मौके पर अतिथि के रूप में किसान नेता राकेश टिकैत रालोद जिलाध्यक्ष तेजपाल चौधरी कांग्रेस महानगर अध्यक्ष लोकेश चौधरी पूर्व विधायक सुरेंद्र कुमार मुन्नी पार्षद राजकुमार नागर सचिन सोनी व्यापारी नेता प्रीतमलाल अनुज तेवतिया मौजूद रहे।
