Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
Final Ad
Screenshot_20251019_113536_OneDrive
screenshot_20260125_230217_gallery4476655999519321620.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र सिसौदिया का गाजियाबाद में भाजपा महानगर द्वारा किया गया भव्य स्वागत

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद भाजपा पश्चिम उत्तर प्रदेश के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र सिसौदिया का भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा के नेतृत्व में नेहरू नगर स्थित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम के सभागार में कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत अभिनन्दन किया। इस दौरान क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। जहां मेरे जैसै एक सामान्य कार्यकर्ता को क्षेत्रीय अध्यक्ष का दायित्व मिल जाता है।

पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सत्येंद्र सिसौदिया ने कहा कि दायित्व मिलने के साथ-साथ जिम्मेदारियां भी बढ़ जाती है। पश्चिम क्षेत्र के प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता ने अपने कार्य के दम पर चुनावों में एतिहासिक उपलब्धियां दिलाई है। जिसमे गाजियाबाद के कार्यकर्ता अव्वल रहे हैं। मेरे कार्यकाल में भाजपा का हर कार्यकर्ता अपने को क्षेत्रीय अध्यक्ष समझे। प्रत्येक कार्यकर्ता का मान सम्मान संरक्षित एवं सुरक्षित रहे यह मेरी जिम्मेदारी है। लेकिन कार्यकर्ता का भी कार्य व्यवहार और आचरण संगठन के अनुरूप हो ऐसी भी चिंता करनी है। क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि हम नगर निकाय चुनाव, सहकारिता चुनाव जीतेंगे लोकसभा की शत प्रतिशत शीट जीतेंगे। सभी चुनावों के लिए कार्य योजना के अनुसार हम तैयार है। स्वागत कार्यक्रम में पहुचने पर क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र सिसौदिया ने वरिष्ठ नेताओं व वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से आशीर्वाद लिया। देवतुल्य कार्यकर्ता मातृशक्ति को शीश झुकाकर प्रणाम किया आभार प्रकट किया।

स्वागत समारोह को सम्बोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने कहा कि कार्यकर्ता हमारी संरक्षित पूंजी है। कार्यकर्ताओं के बल पर जनहित के विकास कार्य को जनता तक पहुंचाया जा रहा है।

प्रदेश उपाध्यक्ष सुनीता दयाल ने कहा कि क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र सिसौदिया छोटे से कार्यकर्ता के बाद आज इतने बड़े दायित्व का निर्वहन करेंगे इससे सभी कार्यकर्ताओं को प्रेरणा लेनी चाहिए।

प्रदेश मंत्री अमित बाल्मीकि ने कहा संगठन को जो अपना सब कुछ समर्पित करते हुए आगे बढ़ते हैं उनमें से एक नाम सतेन्द्र सिसौदिया का भी आता है।


कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष, प्रदेश मंत्री अमित बाल्मीकि, राज्यसभा सांसद अनिल अग्रवाल, पूर्व राज्य मंत्री बालेश्वर त्यागी, बलदेव राज शर्मा,जगदीश साधना, अशोक गोयल, सरदार एसपी सिंह, महापौर आशा शर्मा, पूर्व विधायक कृष्ण वीर सिरोही, पूर्व महापौर आशु वर्मा, गोविंद चौधरी, विधायक, सुनील शर्मा,अमर दत्त शर्मा,अरविन्द भारती, केशव त्यागी,पृथ्वी सिंह, अशोक मोंगा, मयंक गोयल, अजय शर्मा, संजय कश्यप, महामेधा नागर, अनिल स्वामी, राजेंद्र त्यागी, राजेश्वर प्रसाद, सचिद्दानंद शर्मा, रीना भाटी, महेश गुप्ता, पवन गोयल, राजेंद्र यादव, प्रदीप चौहान, सुनील यादव, सुरेश कश्यप आदि मंचासिन रहे।
कार्यक्रम का संचालन महानगर महामंत्री पप्पू पहलवान के द्वारा किया गया। इस अवसर पर महानगर महामंत्री पप्पू पहलवान, गोपाल अग्रवाल, सुशील गौतम, राजेश त्यागी, धीरज शर्मा, बॉबी त्यागी, संजीव गुप्ता, कुलदीप त्यागी, संजीव चौधरी, संदीप त्यागी, रनिता सिंह, शीतल चौधरी, पूनम कौशिक, रेनू चंदेला, मीना भंडारी, मीडिया विभाग से अश्वनी शर्मा, प्रदीप चौधरी, नीरज गोयल, जय कमल अग्रवाल, अमित भारद्वाज, धीरज अग्रवाल, कपिल वशिष्ठ, अविनाश ओझा, बालकीशन गुप्ता, मनोज गुप्ता आदि संगठन पदाधिकारी सहित मंडल, मोर्चो आदि की प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।