यूपी – सहारनपुर 1 अप्रैल 2023 को भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रतन सिंह का जन्मदिन उनके निवास स्थान छुटमलपुर सहारनपुर में भीम आर्मी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा बड़ी धूमधाम के साथ केक काटकर मनाया गया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रतन सिंह को जन्मदिन की बधाई देने के लिए भीम आर्मी मेरठ मंडल संयोजक भूपेंद्र कुमार के साथ भीम आर्मी जनपद गाजियाबाद की टीम जिसमें जिला संयोजक विनय बौद्ध, जिला महासचिव रवि कर्दम, जिला सह संयोजक ललित कुमार रघु व वरिष्ठ कार्यकर्ता आशु शामिल रहे उनके निवास स्थान छुटमलपुर सहारनपुर पहुंचे और सभी पदाधिकारियों ने बड़े प्यार से राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रतन सिंह को केक खिलाकर खुशी व हर्षोल्लास के साथ उनका जन्मदिन मनाया और उनके उज्जवल भविष्य एवं दीर्घायुकी कामना की।







