Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
PlayPause
previous arrow
next arrow

राष्ट्रीय व्यापार मंडल इंदिरापुरम ने दूधेश्वर विद्यापीठ के छात्रों को किया सम्मानित

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद राष्ट्रीय व्यापार मंडल इंदिरापुरम ने महानगर उपाध्यक्ष विनोद त्यागी इंदिरापुरम के अध्यक्ष संजीव तेवतिया के नेतृत्व में दूधेश्वर नाथ मठ मंदिर के द्वारा संचालित संस्कृत विद्यापीठ के 7 आचार्यों और गुरुकुल के 11 होनहार विद्यार्थी को महंत नारायण गिरी महाराज पीठाधीश्वर दूधेश्वर नाथ मंदिर अंतर राष्ट्रीय प्रवक्ता पंच दशनाम जूना अखाड़ा व रमेश गिरी महाराज के हाथों सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया।

राष्ट्रीय व्यापार मंडल इंदिरापुरम के अध्यक्ष संजीव तेवतिया ने बताया गुरुकुल के यह विद्यार्थी सनातन धर्म की नीव है और बड़े होकर हिंदू धर्म को आगे बढ़ाने में और प्रचार प्रसार करने में इन्हीं का विशेष योगदान रहेगा। इससे बच्चों का मनोबल बढ़ेगा और उनको प्रेरणा भी मिलेगी क्योंकि आज के इस युग में सभी अपने बच्चे को कोई डॉक्टर इंजीनियर साइंटिस्ट बनाना चाहता है लेकिन संस्कृत के  विद्वान आचार्य नहीं बनाना चाहता। उन्होंने कहा राष्ट्रीय व्यापार मंडल इंदिरापुरम नई पीढ़ी को इस कार्यक्रम के द्वारा अपनी संस्कृति से जोड़ना चाहती है और यह संदेश देना चाहती है कि जैसे हमारे देश को डॉक्टर इंजीनियर साइंटिस्ट उद्योगपति की आवश्यकता है उसी तरह हमें विद्वान संस्कृत आचार्यों की भी आवश्यकता है। इस अवसर पर राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर राकेश शर्मा महानगर अध्यक्ष संजय गोयल महानगर महिला मोर्चा अध्यक्ष नीता भार्गव आईटी सेल संयोजक विकास महानगर उपाध्यक्ष
विनोद त्यागी इंदिरापुरम अध्यक्ष संजीव तेवतिया हरिशंकर मदान संजय त्यागी नवीन त्यागी सत्यदेव शर्मा उपस्थित रहे।