Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
Final Ad
Screenshot_20251019_113536_OneDrive
screenshot_20260125_230217_gallery4476655999519321620.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

सपा जिला कार्यालय पर मनाई डॉ राम मनोहर लोहिया जी की जयंती

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद प्रखर चिंतक एवं समाजवादी विचारक डॉ. राम मनोहर लोहिया जी की 113वीं जयंती समाजवादी पार्टी कार्यालय पर मनाई गई। जिस को मनाने के लिए बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

राज नगर आरडीसी स्थित समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय पर गुरुवार को निवर्तमान जिलाध्यक्ष हाजी राशिद मलिक एवं निवर्तमान महानगर अध्यक्ष राहुल चौधरी के नेतृत्व में समस्त पार्टी कार्यकर्ताओं ने राम मनोहर लोहिया जी के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए एवं लोहिया जी के सिद्धांतों पर चलने का निर्णय लिया।



पूर्व जिला अध्यक्ष अधिवक्ता सभा रमेश चंद यादव एडवोकेट ने बताया राम मनोहर लोहिया जी का जन्म 23 मार्च 1910 को हुआ था
भारतीय राजनीतिज्ञ कर्मठ कार्यकर्ता के रूप में डॉक्टर लोहिया जी ने समाजवादी राजनीति और भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में प्रमुख भूमिका निभाई थी उन्होंने अपना अधिकांश जीवन भारतीय समाजवाद के विकास के माध्यम से अन्याय के खिलाफ लड़ने के लिए समर्पित किया था
लोहिया जी ने 5 असमानताओं को चिन्हित किया था जिनको एक साथ लड़ने की आवश्यकता है
1-स्त्री व पुरुष के बीच में असमानता।
2 -त्वचा व रंग के बीच असमानता।
3-जाति पर आधारित असमानता।
4- कुछ देशों द्वारा दूसरे देशों पर औपनिवेशिक शासन।
5-आर्थिक असमानता।

उपरोक्त पांचों असमानताओं के खिलाफ उनके संघर्ष के लिए पांच क्रांतियों का गठन किया गया। इस सूची के बाद दो और क्रांतियों का गठन किया गया
1 – नागरिक स्वतंत्रता के लिए क्रांति।
2- सत्याग्रह के पक्ष में हथियारों का त्याग कर अहिंसा के मार्ग का अनुसरण करने की क्रांति।

इस तरह सप्त क्रांति लोहिया जी के लिए समाजवाद का आदर्श थी।

इस अवसर पर मुख्य रूप से रमेश यादव वरिष्ठ सपा नेता आदिल मलिक पूर्व पार्षद विशाल वर्मा पूर्व विधानसभा प्रत्याशी हिमांशु पाराशर निवर्तमान महानगर उपाध्यक्ष आनंद चौधरी निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष नितिन यादव बार एसोसिएशन सचिव संतोष यादव पूर्व ब्लाक प्रमुख गुलाब यादव ताहिर हुसैन हरेंद्र कसाना नानक चंद प्रजापति कृष्ण कुमार यादव चांद हुसैन किशोर कुमार अजय कुमार गौरव बहरोलिया मुकेश यादव हाजी मुबारक अली किरण चौधरी राहुल यादव आरिफ जेडी हसीन खान प्रदीप गहलोत दीपक शर्मा फिरोज चौधरी सलमान सैफी राजन सिंह समर चौहान रामपाल राजौरा सतीश सोनी पंकज भगत नवीन कुमार आशु अब्बासी भूरे भाई राज देवी चौधरी किरण कालिया गंगाराम सिंह रजवाड़ा अरविंद सहित बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद।