Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20260403-WA0028
PlayPause
previous arrow
next arrow

गाजियाबाद के दौरे पर रहे उत्तराखंड के पूर्व मंत्री धीरेंद्र प्रताप

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद पूर्व मंत्री धीरेंद्र प्रताप ने किया गाजियाबाद का दौरा कई पुराने साथियों से मिले और गढ़वाल की कवियत्री रामेश्वरी नादान की पुस्तक का किया विमोचन।

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष और पूर्व मंत्री धीरेन्द्र प्रताप रविवार को गाजियाबाद आए और उत्तराखंड की मशहूर कवियत्री रामेश्वरी नादान के आवास गए और उनके हालचाल कुशल क्षेम पूछी।रामेश्वरी नादान की पिछली एक दुर्घटना में टांग टूट गई थी। उन्होंने इस मौके पर गाजियाबाद जनपद के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता जितेंद्र गौड़ धोबी के साथ कवियत्री नादान की पुस्तिका “दूसरी पारी” का विमोचन भी किया।

उसके बाद वे उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी स्वर्गीय के पंत के आवास पर गए और उनके व उनकी पत्नी के निधन पर उनके पुत्र देवेंद्र पंत और पुत्रवधु माया पंत से मिलकर हार्दिक संवेदना व्यक्त की।
इसके बाद में वे प्रेस क्लब ऑफ इंडिया के अध्यक्ष उमाकांत लखेडा के आवास पर गए और हाल ही में उनकी माता के निधन पर संवेदना व्यक्त की। इस मौके पर उमाकांत खेड़ा और उनकी धर्मपत्नी अंजलि
लखेडा मौजूद थे।

धीरेंद्र प्रताप के साथ इस मौके पर संत गाडगे रजक सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष और गाजियाबाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जितेंद्र गौड़ धोबी सन्त गाडगे रजक सेना के पूर्व दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष लाखन कुमार और अतुल कुमार जैन भी मौजूद थे।