यूपी – गाजियाबाद कांग्रेस पार्टी द्वारा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के हितों के लिए लड़ाई लड़ने की घोषणा के बाद कांशीराम सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष बॉबी अन्ना के निर्देशानुसार कांशीराम सेना के पदाधिकारियों ने कांग्रेस जिला अध्यक्ष विजेंद्र यादव एवं महानगर अध्यक्ष लोकेश चौधरी तथा पूर्व मंत्री सतीश शर्मा को कांशीराम का चित्र भेंट कर लड़ाई को मजबूती से लड़ने की अपील की।
इस अवसर पर राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सुनील भारती ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जो एससी एसटी की लड़ाई लड़ने के लिए तैयार है इसलिए हम कांग्रेस पार्टी का समर्थन करते हैं और हमारी कांशीराम सेना कांग्रेस के साथ इस लड़ाई में जोर शोर से भाग लेगी। इस अवसर पर कांशीराम सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनोद कर्दम अमर सिंह आनंद राष्ट्रीय महासचिव राजू सचिन मांगे संजू संजय हिमांशु सुरेंद्र दिनेश मोहन श्याम हरबंस संजीव घनश्याम पन्नालाल सहित बड़ी संख्या में कांशीराम सेना कार्यकर्ता मौजूद रहे।

