Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
PlayPause
previous arrow
next arrow

महानगर टीम के साथ व्यापारी स्वाभिमान यात्रा का सैकड़ों व्यापारियों ने किया स्वागत

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के सफलतापूर्वक 50 वर्ष पूर्ण होने पर व्यापारी स्वाभिमान यात्रा का आयोजन किया गया है जो पूरे उत्तर प्रदेश में मुकुंद मिश्रा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप सेठ प्रदेश महामंत्री राजेंद्र गुप्ता प्रदेश महामंत्री जितेंद्र सोनी युवा प्रदेश अध्यक्ष सुनील पांडे कार्यालय प्रमुख के नेतृत्व में यात्रा का शुभारंभ सहारनपुर से 13 मार्च 2023 को हो चुका है।

यह यात्रा शुक्रवार को मोदीनगर मुरादनगर होते हुए गाजियाबाद राजनगर एक्सटेंशन मोड़ पर पहुंची जहा व्यापार मंडल के युवा प्रदेश कोषाध्यक्ष राजू छाबड़ा के नेतृत्व में सैकड़ों युवा व्यापारियों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया और यात्रा को लेकर संजीव गुप्ता प्रदेश अध्यक्ष उद्योग मंच की समरकूल  फैक्ट्री पर पहुंचे। शहर के गणमान्य लोगों ने जोरदार स्वागत किया संजीव गुप्ता व सुभाष गुप्ता के नेतृत्व में यह यात्रा घंटाघर भगत सिंह की मूर्ति पर पहुंची जहां महानगर अध्यक्ष सुभाष छाबड़ा महानगर महामंत्री मनवीर नागर के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया।
राजू छाबड़ा युवा प्रदेश कोषाध्यक्ष ने बताया भारत का सबसे पहला व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की नीव 50 वर्ष पहले स्वर्गीय लाला विशंभर लाल जी स्वर्गीय श्याम बिहारी मिश्रा जी द्वारा रखी गई थी। अब यह व्यापार मंडल प्रदेश अध्यक्ष मुकुदं मिश्रा के नेतृत्व में कार्य करता है जो व्यापारियों के हित के लिए हमेशा खड़े रहते हैं और व्यापारियों को उन पर विश्वास है कि सरकार कोई भी हो पर यह संगठन हमेशा व्यापारियों के लिए ही कार्य करता है।

मौके पर मुख्य रूप से अजय गुप्ता राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुभाष गुप्ता प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक अरोड़ा रामनिवास यादव सुरेश महाजन संजीव लाहोरिया पप्पू लाहोरिया हरी मेहता विजय कक्कड़ धर्मपाल कुकरेजा रघुवीर सोनी वरुण कुमार प्रदीप गुप्ता अनूप सोनी पवन शर्मा हरपाल सिंह सुनील चाचा उदयवीर लाड़ी युवा अध्यक्ष राहुल जाटव युवा महामंत्री दीपक कक्कड़ कमल कक्कड़ राहुल शर्मा सुमित गोयल राजेंद्र तनेजा दीपक छाबड़ा मनप्रीत कोहली नवनीत छाबड़ा श्यामसुंदर भोला गोपाल चंद्र मोहित यादव विशाल अरोड़ा सुमित गोयल सचिन हिंदू सुभाष बजरंगी पराग अरोड़ा और सैकड़ों व्यापारी उपस्थित रहे।