यूपी – गाजियाबाद मुरादनगर के शक्ति केंद्र माउंट कारमल स्कूल के पास केवी एन भवन में भाजपा मुरादनगर इकाई द्वारा राष्ट्रपति द्रोपती मुर्मू के अभिभाषण गोष्टी पर चर्चा एवं महिला महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह की पत्नी भारती सिंह मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे।
भारती सिंह ने कहा कि आज महिलाओं द्वारा प्रत्येक क्षेत्र में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के तहत भ्रूण हत्या के विरुद्ध कठोर कानून बनाकर इस प्रथा पर रोक लगाई है। केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए अनेकों योजनाएं चलाई है। हमें चाहिए कि हम महिलाओं व बालिकाओं का आत्मनिर्भर बनाने में उनका सहयोग करें क्योंकि महिलाएं आत्मनिर्भर बनेगी तभी देश का विकास होगा और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व वाली सरकार में महिलाओं में बढ़ें आत्मविश्वास के कारण ही आज महिलाएं हर वर्ग में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य कर रही है। महिला सशक्तिरण को लेकर उन्होंने कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जिसने देश की प्रथम नागरिक के रूप में महिला को तवज्जो दी है। आज हमारी राष्ट्रपति महिला ही है इस पर हमें गर्व है और उनके अभिभाषण का प्रचार प्रसार करना हम सबकी जिम्मेदारी है।
वही महानगर महिला मोर्चा की मीडिया प्रभारी शीतल चौधरी ने कहा हम सबको सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार और प्रसार करना है। सभी महिलाओं को सरकारी योजनाओं का लाभ मिले और महिलाओं को पार्टी से जोड़ने का भी काम करना है। कार्यक्रम की संयोजक उषा चौधरी, दमयंती सिंह ने भी महिलाओं को संबोधित किया। कार्यक्रम में महानगर उपाध्यक्ष बॉबी त्यागी, मंडल अध्यक्ष नितिन गोयल, अमरीश त्यागी, महामंत्री संजीव त्यागी, राष्ट्रीय सदस्यता अभियान के संयोजक ललित गोयल, समाजसेवी डॉ राजपाल तोमर, मोनिका वर्मा, दीपमाला सेन, संजू वैश्य, लवली कौर, विनितापाल, बरखा, बिंदू त्यागी, वंदना पांडेय, अंजू चौधरी, मीना गांधी, जयंती, प्रीति चंद्रा, दीपशिखा, सपना चौधरी, राजरानी चौधरी, माया चौधरी, कोमल जयंत, कविता सिंह, सोनिका सिंह, प्रियंका, प्रिया, पुष्पा पांडेय, मंजू, संजना, सविता त्यागी ,जयंती बनर्जी सहित काफी संख्या में महिलाएं मौजूद रही।







