Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
Final Ad
Screenshot_20251019_113536_OneDrive
screenshot_20260125_230217_gallery4476655999519321620.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

विद्युत तकनीकी कर्मचारी एकता संघ की हड़ताल जारी रहने तक 24 घंटे सेवा

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति द्वारा कार्य बहिष्कार एवं हड़ताल को देखते हुए विद्युत तकनीकी कर्मचारी एकता संघ उ०प्र० के समस्त सदस्य तकनीशियन एवं प्रोन्नत अवर अभियंता द्वारा निर्बाध विद्युत आपूर्ति हेतु हर संभव प्रयास किया जाएगा।

अनिल कुमार राठौर केन्द्रीय महामंत्री विद्युत तकनीकी कर्मचारी एकता संघ उ०प्र० नहीं बताया कहीं भी विद्युत आपूर्ति प्रभावित नहीं होने दी गयी एवं आने वाले समय में कहीं भी विद्युत आपूर्ति प्रभावित न हो इसके लिए तकनीशियन कर्मचारियों एवं प्रोन्नत अवर अभियंता लगातार रणनीति के तहत हर संभव प्रयास कर रहे हैं।   युद्ध स्तर पर कार्य प्रारंभ कराते हुए अति शीघ्र फॉल्ट अटेंड कराते हुए भी विद्युत आपूर्ति बहाल कराई जाएगी विभाग और उपभोक्ता हित में समस्त तकनीकी कर्मचारी एकता संघ के सदस्य 24 घंटे सेवा के लिए तत्पर रहेंगे जब तक हड़ताल जारी रहेगी। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा समस्त विद्युत उपकेंद्र पर पुलिस बल तैनात करके सुरक्षा प्रदान की गई है संघ इसके लिए उत्तर प्रदेश सरकार का आभार प्रकट करता है।
उन्होंने बताया विद्युत तकनीकी कर्मचारी एकता संघ उ०प्र० के संंघ सदस्यों द्वारा संपूर्ण उत्तर प्रदेश में  तकनीशियन एवं प्रोन्नत अवर अभियंताओं द्वारा पूर्व की भांति नियमित कार्य करते हुए राजस्व वसूली का कार्य निपुडता के साथ किया जा रहा है।