यूपी – गाजियाबाद कवि नगर स्थित आपका भवन में गुरुदेव सुशांत तोमर हापुड़ बालों के सानिध्य में श्री बालाजी महाराज भव्य होली दरबार का आयोजन किया गया। दरबार में गाजियाबाद मेरठ दिल्ली बुलंदशहर अलीगढ़ मुरादाबाद बरेली हापुड़ सहारनपुर आदि अनेक जिलों से सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु सम्मिलित होने आए।
होली दरबार में बाबा के मनमोहक भजनों बाबा हम पर तेरी कृपा बरसे, बालाजी तेरा द्वारा बड़ा प्यारा, हम बालाजी के दर पर आए, बालाजी रखलो चरणों का सेवादार आदि भजनों पर भक्त नाचते झूमते दिखे।गुरुदेव सुशांत तोमर ने प्रवचन में बताया कि इंसान को एक दिन अचानक संसार से चले जाना है इसलिए हमें दुराचारी नहीं बनना चाहिए क्योंकि ऊपर जाकर उसका फल भी भोगना पड़ेगा इसलिए हमें सदाचार अपनाना चाहिए।
कार्यक्रम में मुन्नी देवी सुशीला देवी बालकिशन सुंदरलाल किशनचंद सुशीला देवी सुदेश कामिनी डिंपल प्रशांत तोमर मोनू विवेक निशित शिवा बाबू राजा शिवम वैभव वेद निशांत बबलू केशव प्रशांत मनोज अन्नू कृष्णा मयंक राजू योगेश रमन सुदीप आदि भक्त मौजूद रहे। दरबार आयोजक नीलम अरोड़ा द्वारा दरबार के पश्चात भोजन प्रसादी एवं भंडारे का आयोजन किया गया।







