यूपी – गाजियाबाद कल्पना सक्सेना, आईपीएस जिनका हाल ही में 47वाहिनी पीएसी गाजियाबाद से स्थानांतरण पुलिस ट्रेनिंग स्कूल मुरादाबाद में हुआ है का केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल रेजिंग डे के शुभ अवसर पर सीआईएसएफ 5th बटालियन गाजियाबाद के वेलफेयर सेंटर में मुख्य अतिथि के रूप में सीनियर कमांडेंट हरिओम गांधी एवं उनकी टीम द्वारा द्वारा सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर कल्पना सक्सेना ने जवानों के विषय में अपना व्याख्यान दिया। जो विभिन्न परिस्थितियों के कारण नशे कुचक्र में फस जाते हैं तथा उन्हें नशे के कुचक्र से निकालकर समाज की मुख्यधारा में लाने के लिए किस प्रकार से प्रयास किए जाएं इस पर नशे के कुचक्र में फंसे जवान एवं उनके परिवार जनों की काउंसलिंग, मेडिकल ट्रीटमेंट तथा नशा मुक्ति अभियान को कैंप के रूप में चला कर नशे से मुक्त करने एवं उनके द्वारा नशे के कुचक्र से दूर किए गए जवानों के संबंध में केस स्टडी पर वक्तव्य दिया जिसे अधिकारियों, जवानों एवं जवानों के परिवारजनों ने अत्यधिक सराहा एवं नई पोस्टिंग पर जाने हेतु कल्पना सक्सेना को बधाई व शुभकामनाएं दी।

