यूपी – गाजियाबाद कार डीलर एसोसिएशन द्वारा मंगलवार को होली मंगल मिलन समारोह का आयोजन किया गया। मंगल मिलन समारोह में जनपद गाजियाबाद के सैकड़ों एसोसिएशन के सदस्यों ने भाग लेते हुए एक दूसरों को गुलाल लगाया और होली की शुभकामनाएं दी।

कार डीलर एसोसिएशन के अध्यक्ष कृष्ण भोपाल, उपाध्यक्ष अनिल सागर, महासचिव सतीश कुमार सेन ने होली मिलन समारोह में पहुंचे सभी सदस्यों को गुलाल लगाकर एवं टोपी पहना कर स्वागत किया। इस मौके पर एसोसिएशन के सदस्यों ने एक दूसरों को चुटकुले एवं होली के गीत सुना नाच गाकर होली का आनंद उठाया। इस अवसर पर सतीश कुमार सेन बॉबी वसीम सनी स्टार मोटर राहुल रोहन तहसीम सिद्धार्थ विशाल नीरज पवन अलीम भूषण सहित सैकड़ों की संख्या में कार डीलर एसोसिएशन गाजियाबाद के सदस्य मौजूद रहे।







