Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
img-20260320-wa00301462326132922532701.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन गाजियाबाद ने मनाया होली मिलन एवं सम्मान समारोह

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन गाजियाबाद द्वारा जीटी रोड स्थित होटल वेस्ट व्यू में होली मिलन एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। होली मिलन समारोह में ब्रज से आए कलाकारों ने राधा कृष्ण का नृत्य प्रस्तुत करते हुए ब्रज की होली फूलों से खेली।

शुक्रवार को ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन गाजियाबाद द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में जनप्रतिनिधि प्रशासनिक अधिकारी एवं समाजसेवियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। यही नहीं इस समारोह में दिल्ली एनसीआर से ट्रांसपोर्टरों भाग लिया। इस दौरान आए हुए अतिथियों का स्वागत ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष सौदान गुर्जर एवं जिला महासचिव सुरेंद्र नागर द्वारा किया गया। होली मिलन समारोह में जा रंगारंग कार्यक्रम और सांस्कृतिक झलक का समावेश रहा, वही राज्यसभा सांसद अनिल अग्रवाल महापौर आशा शर्मा मुरादनगर विधायक अजीत पाल त्यागी डीसीपी यातायात रामानंद कुशवाहा पूर्व विधायक प्रशांत चौधरी पूर्व विधायक सुरेंद्र कुमार मुन्नी समाजवादी पार्टी महानगर अध्यक्ष राहुल चौधरी कांग्रेस जिला अध्यक्ष विजेंद्र यादव कांग्रेस महानगर अध्यक्ष लोकेश चौधरी समाजवादी पार्टी जिला अध्यक्ष राशिद मलिक सपा प्रदेश सचिव धर्मवीर डबास पूर्व ऊर्जा मंत्री सतीश शर्मा एवं राष्ट्रीय लोक दल के वरिष्ठ नेता सरदार इंद्रजीत सिंह को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष सौदान सिंह गुर्जर ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया है उन्होंने कहा कि होली मिलन समारोह से जा हम अपनी संस्कृति और परंपरा का निर्वाह करते हैं वही यह त्यौहार भाईचारे का संदेश भी देता है। इस अवसर पर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन की तरफ से सुरेंद्र नागर संजय सिंह मनोज सिंह राम सकल सिंह बोध नारायण भंग नूनू झा कमलजीत सिंह राजेंद्र सिंह नमन तनेजा मनोज गौड़ समर चौधरी दिलदार अमरजीत सिंह जसपाल सिंह राजीव चौधरी श्याम नाथ वर्मा सतपाल चौधरी अरविंद सिंह संजीव अग्रवाल राहुल शर्मा राजेश भारद्वाज दिवाकर शुक्ला मोहित शर्मा राजा शर्मा अनिल शर्मा कुलदीप संजय कौशिक जावेद अली नरेश सिंह संजीव पाल जसवीर चौधरी विपिन शर्मा जनक सिंह संदीप सिंह दीपक चौहान लव कुश तिवारी हरवीर सिंह मनीष जैन अमित मिश्रा सुधीर नागर इंदर पहलवान डीके विपिन तिवारी राजकुमार तनेजा रविंदर कुमार प्रहलाद पांडे विपिन कुमार दिवाकर सिंह लाखन गिरी आशु प्रवीण नागर पवन कौशिक सहित जिले एवं विभिन्न क्षेत्रों से आए ट्रांसपोर्ट मौजूद रहे।