अकबरपुर बहरामपुर सफाई अभियान में लगे क्षेत्रीय पार्षद पिंटू सिंह

यूपी – गाजियाबाद पार्षद पिंटू सिंह द्वारा वार्ड 35 अकबरपुर बहरामपुर क्षेत्र में प्रतिदिन सफाई अभियान जोरों से चलाया जा  रहा है ताकि क्षेत्र साफ सुथरा रहे।

पार्षद पिंटू सिंह ने कहा मेरा रात दिन यही प्रयास रहता है कि वार्ड 35 के लोग स्वस्थ रहें निरोग रहे। वहीं क्षेत्र के विकास के साथ मेरा यह भी प्रयास रहता है कि क्षेत्र के लोगों की हर समस्या का समाधान कर सकूं।