महिला मोर्चा नगर निगम के सभी सौ वार्डों में करेगा बैठक : पूनम कौशिक

यूपी – गाजियाबाद भाजपा संगठन द्वारा नगर निगम चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर भाजपा के सभी मोर्चों की बैठक निगम के सभी सौ वार्डों में की जाएगी। जिसको लेकर भाजपा महिला मोर्चा की महानगर अध्यक्ष पूनम कौशिक ने बताया कि आगामी 25 फरवरी से महानगर गाजियाबाद के सभी सौ वार्डों में महिला मोर्चा की बैठकों को प्रारंभ करने की तैयारी पूरी कर ली गई है।
उन्होंने बताया महिला मोर्चा की ओर से अपने सभी 20 मंडलों में महानगर टीम की पदाधिकारीयो को मंडल में प्रभारी के तौर पर लगाया गया हैं तथा मंडल अध्यक्षों की ओर से अपने मंडल में पड़ने वाले प्रत्येक वार्ड पर मंडल की पदाधिकारियों को प्रभारी के तौर पर नियुक्त किया गया है। महिला मोर्चा महानगर की दोनों महामंत्री भक्ति सिंह और रेनू चंदेला महानगर के दस दस मंडलों की बैठक को सफल बनाने के लिए प्रभारी के तौर पर नियुक्त की गई हैं।
पूनम कौशिक ने बताया भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता सदैव एक्टिव मोड पर ही रहता है इसलिए संगठन के निर्देशानुसार हम अपने सभी सौ वार्डों में अधिक से अधिक बहनों की उपस्थिति वाली सफल बैठक को आयोजित करेंगे जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में हमारे वरिष्ठ नेतागण भी सम्मिलित रहेंगे तथा मैं स्वयं भी लगभग सभी वार्डों में की बैठकों में उपस्थित रहने का प्रयास करूंगी। इसके पश्चात मुरादनगर और खोडा की नगरपालिका के सभी वार्डों में भी महिला मोर्चा की बैठकों का आयोजन किया जायेगा।