यूपी – गाजियाबाद एस. डी. ग्लोबल स्कूल व सक्षम एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट के द्वारा आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में रविवार को गाजियाबाद के 40 अध्यापक व अध्यापिकाओ को सम्मानित किया गया।
इस शिक्षक सम्मान समारोह में वह सभी शिक्षक सम्मानित किए गए जो बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ संस्कार प्रदान करते हैं, अपने विषय में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जिसमें बायोलॉजी से बी. एस. राणा, वाणिज्य से शोभित चौधरी, अमित कुमार अथर्व क्लासेस व अतुल अग्रवाल, अंग्रेजी विषय से हेमा, गणित विषय से सागर चौधरी, होम ट्यूशन से संदीप मिश्रा और इनके साथ साथ 40 अध्यापक व अध्यापिकाओ को सम्मानित किया गया।
संस्था के संस्थापक व अध्यक्ष अमित चौहान ने बताया कि इस सम्मान समारोह का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों को प्रोत्साहित करना जिससे वे शिक्षा के क्षेत्र में और आगे बढ़ते हुए नए नए रिकॉर्ड बनाए।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में एसपी राघव उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन संस्था के वाइस प्रेसिडेंट बी.के.एस. पाल के द्वारा किया गया।
विद्यालय की प्रधानाचार्य प्रीति चौहान ने सभी का धन्यवाद किया। विद्यालय से वैशाली शर्मा, रूपम गोयल, काजल चौहान, भारती कुमारी, शिवानी चौहान उपस्थित रहे।

