Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
Final Ad
Screenshot_20251019_113536_OneDrive
screenshot_20260125_230217_gallery4476655999519321620.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

एसआरजी अंडर – 14 क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल जीता अम्बिका एंबेस्टरदम क्रिकेट क्लब ने

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद लाल कुआँ बम्हेटा वार्ड 42 चौ छिददा सिंह यादव काम्पाउंड की शाखा एसआरजी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में प्रथम एसआरजी अंडर – 14 क्रिकेट टूर्नामेंट का फ़ाइनल हुआ इस टूर्नामेंट में दिल्ली एनसीआर की बेस्ट 8 टीमों ने भाग लिया।

फाइनल में अम्बिका एमबेस्टरदम क्रिकेट क्लब और ट्रायडेंट क्रिकेट क्लब की भिड़ंत हुई। जिसमें ट्रायडेंट क्लब ने टॉस जीतकर गेंदबाज़ी का फ़ैसला किया वही बैटिंग करने उतरी अम्बिका की टीम 19.4 ओवर 145 रनो पर ऑल आउट हो गयी। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ट्रायडेंट की टीम मात्र 16.3 ओवर में 90 रनो पर ऑल आउट हो गयी। इस प्रकार अम्बिका एंबेस्टरदम क्रिकेट क्लब ने मैच 55 रनो से जीत लिया।

पुरस्कार वितरण में सभी तरह के पुरस्कार बेस्ट बेस्टमन बेस्ट बोलर इमर्जिंग प्लेअर ऑफ़ टूर्नामेंट और अन्य पुरस्कार मुख्य अथिति बाल किशन गुप्ता रेलवे बोर्ड सदस्य भारत सरकार, विशिष्ट अथिति अजय मुखिया वरिष्ठ भाजपा नेता नोएडा, पंडित अशोक भारतीय पश्चिमी उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष राष्ट्रीय  व्यापार मंडल, प्रदीप चौधरी मीडिया संयोजक भाजपा गाजियाबाद, ज्ञानेंद्र मुखिया वरिष्ठ समाजसेवी बम्हेटा, श्यमवीर यादव अध्यक्ष सुभाष पार्टी, ठाकुर चन्द्रभान सिंह वरिष्ठ कांग्रेस नेता, आशु पंडित मेरठ मंडल अध्यक्ष युवा राष्ट्रीय व्यापार मंडल ने वितरित किए।

इस दौरान नितिन मुखिया, कुश मुखिया, नितिन यादव सुराना, दीपक शर्मा, रिंकु शुक्ला, रुद्र यादव, राहुल यादव, नरेंद्र यादव, प्रेम यादव, अनिल, संजय ढाका, अमित नोएडा, जगदीश सिंह उपस्थित रहे।