Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20240907-WA0005
IMG-20240914-WA0017
PlayPause
previous arrow
next arrow

सरस्वती शिशु मंदिर में मनाया गया महाशिवरात्रि पर्व

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

माधव राव सदाशिव राव गोलवलकर जी की जयंती भी मनाई गई

यूपी – गाजियाबाद सरस्वती शिशु मंदिर नेहरू नगर गाजियाबाद में शिवरात्रि पर्व मनाया गया। सर्वप्रथम सरस्वती मां के समक्ष दीप प्रज्वलित किया गया। शिव पार्वती के स्वरूपों की पूजा के बाद कार्यक्रम आरंभ हुआ।
कार्यक्रम प्रमुख योगेश शर्मा ने शिवरात्रि पर्व के बारे में विस्तार से बताया। संगीता सैनी ने भगवान शिव का सुंदर भजन सुनाया। छात्र छात्राओं ने भी भगवान शिव के भजन सुनाएं। शिशु वाटिका के कुछ नन्हें मुन्ने बालक बालिकाएं भगवान शिव और पार्वती के रूप में आए थे। उन्होंने आकर्षक डमरू नृत्य किया।
विद्यालय के उप प्रधानाचार्य  शिवकुमार शर्मा ने बताया कि भगवान शिव कल्याणकारी हैं,जो विश्व के रक्षक पोषक है। भगवान शिव ने विष का पान करके विश्व को हलाहल विष के दुष्प्रभाव से बचाया था। उन्होंने बताया कि शिवरात्रि का महापर्व महर्षि दयानंद बौधोत्सव के रूप में भी मनाया जाता है। क्योंकि इस दिन मूलशंकर को सच्चे शिव का ज्ञान प्राप्त हुआ था और वे गुरु विरजानंद के सान्निध्य में रहकर स्वामी दयानंद के नाम से प्रसिद्ध हुए जिन्होंने आर्य समाज की स्थापना की। वही आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वितीय सरसंघचालक माधव राव सदाशिव राव गोलवलकर का भी जन्मोत्सव मनाया गया। धर्मवती अग्रवाल ने गोलवलकर द्वारा राष्ट्र और संघ के प्रति किए गए उत्कृष्ट कार्यों का विवरण विस्तार से बताया।