Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
Final Ad
Screenshot_20251019_113536_OneDrive
screenshot_20260125_230217_gallery4476655999519321620.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

ग्राम पंचायत और बूथ स्तर पर होगा हाथ से हाथ जोड़ो अभियान – बिजेंद्र यादव

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष बिजेंद्र यादव के नेतृत्व में जिला कांग्रेस कमेटी पदाधिकारी, ब्लॉक व नगर अध्यक्षों की एक संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम को सफल बनाने की रणनीति पर चर्चा हुई।

बैठक में लोनी नगर कांग्रेस अध्यक्ष हाजी बी के मेजर, लोनी ब्लाक अध्यक्ष जुल्फिकार त्यागी, मुरादनगर नगर अध्यक्ष शादाब इलाही सभासद, मुरादनगर ब्लाक अध्यक्ष राजवीर गुज्जर पीसीसी सदस्य, रजापुर ब्लाक अध्यक्ष सुरेश कुमार दोषा, भौजपुर ब्लाक अध्यक्ष मनीष शर्मा, खोड़ानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता और फरीदनगर नगर अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी मुख्य रूप से शामिल रहे और सभी ने जिलाध्यक्ष से चर्चा करते हुए आगामी कार्यक्रम की सफलता हेतु कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करते हुए सभी ब्लाक नगर अध्यक्षो ने कार्यक्रम की श्रंखला में 17 फरवरी शाम 4 बजे से लोनी नगर कांग्रेस से प्रारंभ करके 18 फरवरी को भोजपुर ब्लाक के ग्राम सैदपुर डीलना चुदयला मुरादाबाद 19 फरवरी शाम 4 बजे खोड़ा नगर कांग्रेस द्वारा 2 मार्च मुरादनगर शाम 4 बजे  3 मार्च को दोषा ग्राम मानकी कदाम पुर मनौटा रजापुर ब्लाक के अंतर्गत व 5 मार्च को ब्लाक मुरादनगर के ग्राम रेवड़ी खेराजपुर नेगपुर में कार्यक्रम किया जाएगा।
जिलाध्यक्ष बिजेंद्र यादव ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी जी देश के बिगड़ते हालात, महगाई, बेरोजगारी और नफरत के विरुद्ध चार हज़ार किलोमीटर पैदल चले है अब हम सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ज़िम्मेदारी है कि हम इन मुद्दों को लेकर बूथ स्तर तक पहुंचे। उक्त कार्यक्रम हाथ से हाथ जोड़ो को हम सब मजबूती से जनपद में लोगो के दरवाजे तक पहुंचाएंगे।
प्रदेश सचिव नसीम खान ने कहा कि देश मे भारतीय जनता पार्टी ने अघोषित आपातकाल लगा दिया है जिसको बर्दस्त नही किया जा सकता है भाजपाइ देश मे हिन्दू मुस्लिम के बीच मे नफरत की खाई पैदा कर देश के मूल मुद्दों को दबाने का काम कर रही है। देश मे मूल मुद्दों की बात केवल राहुल गांधी कर रहे है इन्ही मूल मुद्दों को हम गाजियाबाद के कांग्रेसी जिलाध्यक्ष बिजेंद्र यादव के नेतृत्व में दरवाजे-दरवाजे तक लेकर जाएंगे।
बैठक को मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष अमोल वशिष्ठ, मोदीनगर विधानसभा प्रत्याशी  नीरजा प्रजापति, किसान कांग्रेस प्रदेश सचिव सुनील शर्मा, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता विनीत त्यागी, पिछड़ा वर्ग महानगर अध्यक्ष पीसीसी सदस्य विजय पाल चौधरी, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सुरेंद्र शर्मा, पीसीसी सदस्य राजाराम भारती, लोनी नगर अध्यक्ष हाजी बी के मेजर और पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष लक्ष्मी वर्मा ने संबोधित किया।
बैठक में मुख्यरूप से जिला उपाध्यक्षत मुहम्मद हनीफ चीनी, जिला महामंत्री ओमकार ठाकुर, जिला महासचिव रामकुमार कश्यप, जिला महासचिव नईम त्यागी, जिला सचिव राजेन्द्र शर्मा, एन एस यू आई   जिलाध्यक्ष सलमान मंसूरी, चेयरमैन नवाब अली, जिला सचिव ज़ाकिर इदरीसी, कांग्रेस नेता संजीव शर्मा सलेमाबाद, कांग्रेस नेता ताज राणा, चन्दवीर चौधरी, जिला महासचिव आरिफ पवार, लोनी नगर कांग्रेस नेता कारी जान मुहमद शामिल रहे।